Aligarh : पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी घायल

सतीश कुमार
1 Min Read

Aligarh : थाना हरदुआगंज क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और स्वॉट सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें हत्या का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिवा निवासी तालसपुर, थाना महुआखेड़ा 25 जुलाई को ग्राम कोंडरा थाना हरदुआगंज क्षेत्र में हुई एक दिनदहाड़े हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई। जिसके दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवा घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment