Mission Shakti 5.0 in Raebareli: चक अहमदपुर में दहेज-हिंसा पर जागरूकता चौपाल

aditisingh
2 Min Read

Mission Shakti । महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जागरूकता गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र चक अहमदपुर में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम-2005 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही दहेज प्रथा से जुड़े कानूनी पहलुओं और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।

जागरूकता सत्र में 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 102 और 108 (एंबुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) तथा 101 (फायर सेवा) की जानकारी साझा की गई।

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रेमलता, नीलम सहित अन्य स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। उपस्थित लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए उपयोगी बताया।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment