हैदराबाद: इंडिया का स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज 11 दिसंबर को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मना रहे हैं. कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में जाकर ड्रीमी वेडिंग रचाई थी. अब कपल दो बच्चों का पेरेंट्स भी है. इस मौके पर विरुष्का के लिए उनके फैंस का प्यार सोशल मीडिया पर बरस रहा है. दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. विराट कोहली तो इंटरनेशनल स्टार हैं और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड से दूर रहने के बाद फैंस दिलों में बसी हुई हैं. इस खास मौके पर बात करेंगे कपल की पहली मुलाकात से शादी, बच्चों तक और साथ ही जानेंगे पावर कपल की नेटवर्थ के बारे में.
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा लव-स्टोरी
स्टार कपल की लव-स्टोरी की बात करें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात बेहद शानदार रही थी. पहली बार अनुष्का और विराट साल 2013 में एक विज्ञापन शूट के दौरान मिले थे. जब विराट, अनुष्का से पहली बार मिले थे और बहुत नर्वस थे. विराट एक्टिंग के बारे में नहीं जानते थे इसलिए भी नर्वस थे. इस विज्ञापन के बाद दोनों में दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ. विराट-अनुष्का पहली बार तब चर्चा में आए, जब साल 2014 में टीम इंडिया अपने साउथ अफ्रीका दौर के लिए गई थी.
वहीं, मेलबर्न में खेले गए मैच में विराट ने सेंचुरी लगाई और इस मैच को देखने अनुष्का भी पहुंची थीं. यहां सेंचुरी लगाने के बाद विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस किया था. इसके बाद इनकी डेटिंग की खबरें उड़ने लगी थीं. डेटिंग के कुछ साल बाद 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली थी. विराट-अनुष्का ने अपने पहले बच्चे (बेटी वामिका) का साल 2021 में स्वागत किया और साल 2024 में बेटे (अकाय) के जन्म से उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई.
विराट-अनुष्का की नेटवर्थ
अनुष्का ने साल 2008 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अपने अभी तक के करियर में एक्ट्रेस ने एक से एक हिट फिल्म दी है और बॉलीवड के तीनों खान (सलमान खान संग सुल्तान और आमिर खान संग पीके) संग सुपरहिट फिल्में दी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कंबाइंड नेटवर्थ 1300 करोड़ रुपये की है.
इसमें विराट कोहली की नेटवर्थ 1010 करोड़ रुपये है. विराट प्रति टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, प्रति वनडे मैच 6 लाख रुपये, प्रति टी20 मैच 3 लाख रुपये फीस लेते हैं. उन्हें प्रति आईपीएल सीजन 21 करोड़ रुपये मिलते हैं. विराट ब्रांडिंग एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा कमाते हैं. इसमें प्रति डील वह 7.5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. सोशल मीडिया से विराट प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट 8.9 करोड़ रुपये और प्रति एक्स पोस्ट 2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं.
अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ 255 करोड़ रुपये है. वह प्रति फिल्म 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा कमाती हैं. विज्ञापन से सालाना 5 से 10 करोड़ रुपये कमाई करती हैं. अनुष्का शर्मा प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट से 95 लाख रुपये तक कमाती हैं.
अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट
विराट कोहली क्रिकेट के मैदान तो अनुष्का शर्मा एंटरटेनमेंट के पर्दे पर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी हैं. अनुष्का शर्मा साल 2018 से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. यानी अपनी शादी के अगले साल से. साल 2018 में उन्होंने फिल्म जीरो में काम किया था, जिसमें उनके हीरो शाहरुख खान थे. साल 2020 में अनुष्का ने फिल्म बुलबुल प्रोड्यूस की थी. इसके बाद फिल्म काला (2022) में उनका कैमियो देखा गया था.
फिलहाल उनके फैंस स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ के इंतजार में है. इसमें अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेट टीम इंडिया स्टार खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आने वाली हैं. फिलहाल यह फिल्म लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी है. हाल ही में विराट ने साउथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने बल्ले से कमाल दिखाया था और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 300 रन बनाए थे, जिसमें दो सेंचुरी और एक नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को सीरीज जिताई थी. इस सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया था.

