Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स

aditisingh
3 Min Read


iPhone 17e Vs iPhone 16e: ऐप्पल ने सोमवार को iPhone 17e को लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e की जगह लेगा. नए आईफोन में पुराने फोन की कई कमियों को दूर करते हुए कई अपग्रेड्स को शामिल किया गया है. साथ ही इसकी स्टोरेज को भी डबल किया गया है. इसके बावजूद कीमत में बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि iPhone 17e किन मामलों में  iPhone 16e से आगे है.

iPhone 17e Vs iPhone 16e: 

डिजाइन- दोनों ही फोन के डिजाइन और डायमेंशन में कोई अंतर नहीं है और दोनों बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं. दोनों ही आईफोन में 6.1 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. दोनों की थिकनेस 7.8mm हैं. हालांकि, नये आईफोन का वजन पुराने की तुलना में 2 ग्राम ज्यादा है.

परफॉर्मेंस

iPhone 17e में आईफोन 17 वाला ऐप्पल का लेटेस्ट A19 चिपसेट लगा हुआ है. साथ ही इसे बेहतर कनेक्टिविटी और एफिशिएंसी के लिए C1X मॉडम से लैस किया गया है. इसके पुराने मॉडल में A18 चिपसेट और C1 मॉडम मिलता था. iPhone 16e में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का भी ऑप्शन था, लेकिन नए मॉडल में 256GB स्टोरेज को स्टैंडर्ड कर दिया गया है.

कैमरा

17e में भी iPhone 16e की तरह 48MP का सिंगल कैमरा सेटअप है. हालांकि, नए मॉडल को नई प्रोसेसिंग पाइपलाइन और बेहतर पोर्ट्रेट के लिए ट्यून किया गया है. नया आईफोन इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों के पोर्ट्रेट भी कैप्चर कर सकता है. दोनों ही आईफोन के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा लगा है.

बैटरी

iPhone 17e में iPhone 16e वाली 4,005 mAh की बैटरी हो सकती है. हालांकि, ऐप्पल बैटरी कैपेसिटी को रिवील नहीं करती है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि बैटरी लाइफ में कोई अंतर नहीं आया है और यह 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है. चार्जिंग की बात करें तो दोनों की चार्जिंग स्पीड लगभग सेम है, लेकिन नए आईफोन में सबसे बड़ा अपग्रेड MagSafe को लेकर है.

कीमत 

अपग्रेड के बावजूद ऐप्पल ने नए आईफोन की कीमत को कंट्रोल में रखा है. पिछले साल फरवरी में iPhone 16e का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जबकि iPhone 17e का 256GB वेरिएंट 64,900 रुपये में लॉन्च हुआ है.

 

 

ऐप्पल, आईफोन 17ई वर्सेस आईफोन 16ई, आईफोन 17ई वर्सेस आईफोन 16ई कंपेरिजन, आईफोन 17ई वर्सेस आईफोन 16ई फुल कंपेरिजन, आईफोन 17ई वर्सेस आईफोन 16ई फीचर्स, आईफोन 17ई वर्सेस आईफोन 16ई बैटरी, आईफोन 17ई वर्सेस आईफोन 16ई कैमरा, आईफोन 17ई प्राइस, आईफोन 17ई कैमरा, आईफोन 17ई बैटरी, आईफोन 17ई इंडिया प्राइस, टेक न्यूज, फोन कंपेरिजन



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.