Technology

एंड्रॉयड के इन फीचर्स के लिए तरसते हैं ऐप्पल यूजर्स, महंगे से महंगे आईफोन में भी नहीं मिलते

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Apple users
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

टेक जगत की बात करें तो एंड्रॉयड और iOS की राइवलरी सबसे पुरानी है. पिछले कई सालों से दोनों ही एक-दूसरे से फीचर्स लेते आ रहे हैं और अब इनके बीच बहुत कम अंतर बचा है. ऐप्पल ने iOS 26 में स्क्रीन कस्टमाइजेशन समेत कई चीजें जोड़ दी हैं, वहीं गूगल ने भी एंड्रॉयड में प्राइवेसी कंट्रोल आदि जोड़े हैं. हालांकि, अब भी एंड्रॉयड में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो ऐप्पल नहीं दे रही हैं और जिनका आईफोन यूजर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग

2016 में रोल आउट हुई Android 7.0 अपडेट के बाद से ही एंड्रॉयड यूजर्स को स्प्लिट स्क्रीन का ऑप्शन मिल रहा है. इसमें यूजर एक ही समय में दो अलग-अलग ऐप्स यूज कर सकता है, लेकिन आज तक आईफोन में यह फीचर नहीं मिला है. हालांकि, ऐप्पल आईपैड में 2015 से यह फीचर दे रही है, लेकिन आईफोन यूजर्स को आजतक इसका इंतजार है.

मल्टीपल यूजर और गेस्ट मोड

एंड्रॉयड पर 2014 से ही मल्टीपल यूजर प्रोफाइल और गेस्ट मोड का का ऑप्शन मिलता है. इसमें हर प्रोफाइल पर आप अलग-अलग ऐप्स, डेटा, पासवर्ड और सेटिंग यूज कर सकते हैं. गेस्ट मोड इससे भी बेहतर है और एक बार काम पूरा होने के बाद इसका पूरा डेटा क्लीन हो जाता है. आईफोन में इसकी तुलना में गाइडेड एक्सेस मिलती है, लेकिन यह एंड्रॉयड के बराबर सुविधाजनक नहीं है.

ऐप्स डाउनलोड करने की फ्रीडम

एंड्रॉयड पर आपको ऐप्स डाउनलोड करने की फ्रीडम ज्यादा मिलती है. आप चाहें तो डायरेक्ट डेवलपर की वेबसाइट से APK डाउनलोड कर सकते हैं या आपके फ्रेंड की बनाई ऐप का बीटा वर्जन टेस्ट कर सकते हैं. एंड्रॉयड में यह फ्रीडम है, लेकिन आईफोन में ऐसा नही हैं. ऐप्पल में साइडलोडिंग अलाउड नहीं है. ऐसे में आईफोन यूजर्स के पास एंड्रॉयड यूजर्स की तरह साइडलोडिंग आदि की फ्रीडम नहीं है.

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।