Aries February Horoscope 2026: मेष फरवरी मासिक राशिफल, करियर का ग्राफ बढ़ेगा, आखिरी सप्ताह में रखें खास सावधानी

सतीश कुमार
3 Min Read


Mesh February horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जून (February 2026) का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Mesh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि फरवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाली है. इस दौरान आपको अपने करियर-कारोबार आदि में अच्छी सफलता मिलेगी. फरवरी महीने के पहले सप्ताह में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपका करियर का ग्राफ तेजी से चढ़ता हुआ नजर आएगा. माह के पूर्वार्ध में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी.

कामकाज की यह अनुकूलता थोड़े समय के लिए दूसरे सप्ताह में भले ही कम होती नजर आए लेकिन माह के तीसरे सप्ताह तक सौभाग्य आपके साथ बना रहेगा. नतीजतन आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.

आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी, लेकिन माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला रह सकता है. इस दौरान आप किसी योजना अथवा कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय भी विशेष ध्यान देना होगा.

रिश्ते-नातों की दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभता लिए हुए है. पूरे माह आपके शुभचिंतक हर सुख-दुख में साथ खड़े प्रियजन आपके साथ खड़े नजर आएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और एकता बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा चोला चढ़ाएं.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात कलावा और हल्दी का छोटा सा उपाय, चट मंगनी-पट होगी शादी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment