एएसपी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई शपथ

सतीश कुमार
1 Min Read

रायबरेली ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा की उपस्थित सभी लोगों को समाज में कहीं भी बाल विवाह न होने देने, स्वयं बाल विवाह न करने एवं बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को अवगत कराने की शपथ दिलाई गई। क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार द्वारा सभी से अपील की गई कि समाज में व्यापक जागरूकता फैला कर भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से डीएमसी शेफाली सिंह ,जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं पोश परामर्शदाता रूमा परवीन और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment