Technology

Asus ExpertBook Ultra: आसुस के तगड़े लैपटॉप की सेल हुई शुरू, मिल रहा 25000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, गिरने पर भी नहीं टूटता, जानिए ऑफर और सभी फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 1, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Asus ExpertBook Ultra: आसुस ने हाल ही में भारत में अपना नया फ्लैगशिप लैपटॉप Asus ExpertBook Ultra लॉन्च किया है। यह लैपटॉप वजन में 1 किलो से भी कम है। इसी तरह यह बहुत पतला भी है। लेकिन यह लैपटॉप फीचर्स में दमदार है। मिलिट्री ग्रेड फीचर्स होने के कारण आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा बेहद मजबूत लैपटॉप है जो गिरने या फैंकने से भी नहीं टूटेगा। इसके अलावा लैपटॉप के कीबोर्ड पर पानी, चाय आदि कुछ गिर जाए तो भी ये खराब नहीं होगा। 

अब इस लैपटॉप की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल में कंपनी लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। हम आपको इस लैपटॉप पर मिलने वाले सभी ऑफर के साथ आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा के फीचर्स भी बताने जा रहे हैं।       

कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Asus ExpertBook Ultra के दो वेरिएंट आए हैं। इन दोनों वेरिएंट की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। Asus ExpertBook Ultra के 32 GB रैम+ 1 TB स्टोरेज + 14 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 2,39,990 रुपये है और 64 GB रैम + 2 TB स्टोरेज + 14 इंच वेरिएंट की कीमत 3,49,990 रुपये है। 

ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को यह लैपटॉप खरीदने पर 19,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन अगर आप नो कोस्ट ईएमआई के विकलप का चुनाव करते हैं तो आपको ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पूरे 25000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप अपना कोई भी लैपटॉप एक्सचेंज करेंगे तो आपको उस लैपटॉप की एक्सचेंज कीमत के ऊपर 20,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 

इसके अलावा अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ब्लैक सब्सक्रिप्शन है तो आपको 5 वर्ष की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन, 5 वर्ष की ऑनसाइट वारंटी और बैटरी पर भी 5 वर्ष की वारंटी भी फ्री मिल रही है। 

Uploaded image

Asus ExpertBook Ultra के फीचर्स 

Asus ExpertBook Ultra के 2 वेरिएंट लॉन्च हुए हैं जिनमें P-OLED और Tandem OLED वेरिएंट के नाम शामिल है। P-OLED वेरिएंट का वजन 1 किलो से भी कम मात्र 0.99 kg है तो वहीं Tandem OLED वेरिएंट का वजन भी सिर्फ 1.09 Kg है। इस लैपटॉप की मोटाई भी सिर्फ 10.9 एमएम की है जिस कारण यह बेहद पतला लैपटॉप है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं। 

Asus ExpertBook Ultra लैपटॉप में कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए हैं। यह लैपटॉप 11 अलग अलग श्रेणियों में 24 मिलिट्री टेस्ट से पास हुआ है। इसके अतिरिक्त आसुस ने भी अपने इस लैपटॉप पर 157 टेस्ट करके देखें, जिन सभी में इसे सफलता हासिल हुई है। 

आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा को कंपनी ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर Intel Core Ultra Series 3 के Ultra X7 और Ultra X9 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही शानदार ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Arc B390 GPU लगाया गया है। यह एक Copilot+ PC है जिस कारण इसमें AI फीचर्स की भरमार हैं। इस लैपटॉप में 64 GB तक की LPDDR5X रैम और 2 TB तक की SSD मिलेगी।

Uploaded image

आसुस के इस लैपटॉप में 14 इंच का WQXGA+ OLED टच सपोर्टेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। लैपटॉप की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। इस लैपटॉप में AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें AI Noise Cancelling Mics भी लगाए गए हैं जिससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोई परेशानी ना हो।    

इतना नहीं नहीं Asus ExpertBook Ultra लैपटॉप में बेहतरीन साउन्ड के लिए डॉल्बी एटमोस से लेस 6 सपीकर लगाए गए हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 2 टाइप सी थंडरबोल्ट, वाईफाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 जिसे सभी विकल्प मौजूद हैं।  

आसुस के इस लैपटॉप में 70 Wh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। इसके साथ 90 W का फास्ट चार्जर भी दिया जा रहा है जो 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज कर देगा।   

इसे भी पढ़ें- Dell ने भारत में लॉन्च किए 2 धुरंधर लैपटॉप XPS 14 और XPS 16, मिलेगा 40 घंटे का बैटरी बैकअप

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।