Ավտո նորություններ

मेटल बॉडी, 200 KM तक रेंज और धांसू फीचर्स! Ather Konarc लॉन्च से पहले ये डिटेल्स आईं सामने

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Ather Energy अपने नए फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc को लेकर लगातार अपडेट्स शेयर कर रही है. कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने हाल ही में एक सोशल मीडिया वीडियो जारी किया, जिसमें स्कूटर के बॉडी पैनल पर मैग्नेट लगाकर मेटल बॉडी की पुष्टि की गई है. ये एथर के मौजूदा पॉलिमर और कंपोजिट बॉडी वाले मॉडल्स से बड़ा बदलाव है. Ather Konarc 29 अगस्त को बेंगलुरु में एथर कम्युनिटी डे पर लॉन्च होगा.

ये कंपनी का पहला मास-मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित है. पहले के टीजर और टीज़र इमेज से पता चलता है कि ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक डिजाइन वाला मॉडल होगा. होंडा एक्टिवा और बजाज चेतक जैसे स्कूटरों की तरह मेटल बॉडी इसे मजबूत और प्रीमियम फील देगी. कीमत करीब 1 लाख से 1.25 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. आइए डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की अब तक सामने आई डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

कोनार्क को एथर 450 सीरीज के स्पोर्टी लुक से अलग पारंपरिक फैमिली स्कूटर का आकार दिया गया है. इसमें हैंडलबार पर माउंटेड हेडलैम्प, फ्रंट एप्रन पर चौड़ी एलईडी डीआरएल, लंबी सिंगल-पीस सीट, बड़ा फ्लोरबोर्ड और स्लिम एलईडी टेल लैंप शामिल हैं. 14 इंच फ्रंट और 12 इंच रियर अलॉय व्हील्स के साथ ये रोजाना की राइड के लिए आरामदायक होगी. मेटल बॉडी पैनल्स (पूरे या चुनिंदा हिस्सों में) इसे ठोस बनावट देंगे. हालांकि वजन थोड़ा बढ़ सकता है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में एथर स्टैक 7.0, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस कमांड, पोटहोल अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिवर्स असिस्ट, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, हिल होल्ड और एयरवॉक (वॉकिंग असिस्ट) जैसे विकल्प मिलने की उम्मीद है. बिल्ट-इन 450W चार्जर के साथ अतिरिक्त चार्जर जोड़कर फास्ट चार्जिंग संभव होगी.

सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सिंगल रियर शॉक एब्जॉर्बर मिल सकते हैं. एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (एईबीएस) भी पहली बार शामिल हो सकता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

बैटरी EL प्लेटफॉर्म पर 2 kWh से 5 kWh तक की होगी. नए ‘बेडरॉक’ बैटरी पैक्स से आईडीसी रेंज 100, 125, 160 और 200 किमी तक की संभावना है. मोटर स्विंगआर्म-माउंटेड होगी, जो राइड क्वालिटी बेहतर बनाएगी. ड्राइवट्रेन लगभग साइलेंट रहेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։