Last Updated:
Ather Rizta ने भारतीय EV मार्केट में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर ली है. फैमिली-ओरिएंटेड डिजाइन, 160 km तक की रेंज, एडवांस फीचर्स और किफायती BaaS मॉडल ने इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है. जानिए इसकी कीमत, बैटरी ऑप्शन, रियल-वर्ल्ड रेंज और वो खूबियां, जिन्होंने इसे Ather Energy का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना दिया.

Ather Rizta ने 3 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है.
Ather Energy के फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta ने अप्रैल 2024 में लॉन्च के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. मई 2026 तक कंपनी ने 3,09,501 यूनिट्स डिस्पैच कर दी हैं. डिलीवरी जुलाई 2024 से शुरू हुई थी. इसने 10 महीने में 1 लाख यूनिट्स, अक्टूबर 2025 तक 2 लाख यूनिट्स और पिछले 6 महीनों में अतिरिक्त 1 लाख यूनिट्स सेल का आंकड़ा छू लिया.
लॉन्च के लगभग 2 साल में एथर रिज्टा की सेल अब 3 लाख से ज्यादा हो गई है. इस माइलस्टोन को पार करने के बाद ये एथर का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है, जो कंपनी की कुल बिक्री में 76 प्रतिशत का कॉन्ट्रिब्यूशन दे रहा है. आइए इसकी कीमत से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
कीमत और BaaS स्कीम
Rizta S (2.9 kWh) की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.15 लाख से शुरू होती है. बैटरी ऐज़ ए सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ इसे ₹76,000 देकर खरीदा जा सकता है. वहीं, टॉप वेरिएंट (Z 3.7 kWh) की कीमत ₹1.54 लाख तक जाती है. यह फैमिली के लिए किफायती और व्यावहारिक विकल्प है. इसे खासतौर पर फैमिली के लिए डिज़ाइन किया गया है.
डिजाइन और डायमेंशन
इसमें बड़ी और आरामदायक सीट है, जो दो लोगों को आसानी से बैठा सकती है. स्पेशियस फ्लोरबोर्ड, हाई ग्राउंड क्लियरेंस (165 mm) और आकर्षक कलर्स जैसे टेराकोटा रेड, पांगोंग ब्लू, डेक्कन ग्रे आदि उपलब्ध हैं. मोनो और डुओ टोन विकल्पों के साथ ये प्रीमियम और प्रैक्टिकल लुक देता है. कुल स्टोरेज 56 लीटर (34L बूट + अन्य) है, जो हेलमेट, ग्रॉसरी आदि रखने के लिए पर्याप्त है. स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाल लीजिए-
- टॉप स्पीड: 80 km/h
- वजन: लगभग 119-125 kg
- ब्रेक: फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम के साथ CBS
- टायर: ट्यूबलेस
- सस्पेंशन: टेलिस्कोपिक फ्रंट, रियर मोनोशॉक
फीचर्स और सेफ्टी
इसे 7-इंच DeepView डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, अलेक्सा इंटीग्रेशन, Magic Twist (क्रूज़ कंट्रोल), पार्क असिस्ट और फाइंड माई स्कूटर जैसे फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता हैं. वहीं, सेफ्टी के लिए ऑटोहोल्ड, फॉल सेफ, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल के साथ टो एन्ड थेफ्ट अलर्ट्स जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स हैं. रिज्टा दो बैटरी ऑप्शन्स में उपलब्ध है.
- 2.9 kWh- IDC रेंज 123 km
- 3.7 kWh- IDC रेंज 159-160 km
4.3 kW पीक पावर वाला हब मोटर 22 Nm टॉर्क देता है. ये 0-40 km/h की रफ्तार मात्र 4.2 सेकंड में पूरा करता है. फास्ट चार्जिंग से 10 मिनट में 30 km रेंज मिल सकती है. फुल चार्ज में 6-8 घंटे लगता है. 8 साल तक की बैटरी वारंटी उपलब्ध है. रियल-वर्ल्ड में 100-125 km रेंज आसानी से मिल जाती है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें