बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सतीश कुमार
2 Min Read

रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे जनपद- रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत’ के अंर्तगत जागरूकता कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल विवाह मुक्त भारत’ के अंर्तगत जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। विगत 27 नवम्बर 2025 से 8 मार्च 2026 तक भारत में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान प्रस्तावित है जिसके अंर्तगत द्वितीय चरण 01 जनवरी से 31 जनवरी  2026 तक प्रस्तावित है!

जिसके अंतर्गत धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट व पेट्रोल पम्प आदि दुकानों पर जागरूक करते हुए आज जनपद मुख्यालय में  हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की  एवं  21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो ऐसे  विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसे आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें साथ ही लोगों को महिला कल्याण विभाग संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टाप केंद्र आदि के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment