Bajaj Pulsar 2026 vs TVS Raider 125: कीमत, फीचर्स और माइलेज तुलना.


2026 Bajaj Pulsar 125 को हाल ही में नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है, अपने सेगमेंट में ये TVS Raider 125 को सीधी टक्कर देगी. ये दोनों मोटरसाइकिलें इंडियन यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं. ऐसे में अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इन दोनों में किस बाइक को चुनना सही रहेगा, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. दोनों 125 सीसी बाइक की कीमत, डिजाइन, फीचर्स, इंजन और माइलेज संबंधी डिटेल पर नजर डालते हैं.

नई बजाज पल्सर 125 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में सिंगल-सीट वेरिएंट के लिए ₹89,910 से शुरू होती है, जबकि स्प्लिट-सीट मॉडल ₹92,046 का है. ये पिछले मॉडल से ₹3,500 तक महंगा हुई है. वहीं, टीवीएस रेडर 125 की कीमत ₹90,682 से ₹1,08,000 तक है. रेडर का टॉप वेरिएंट ज्यादा महंगा है, लेकिन एंट्री-लेवल में पल्सर थोड़ी सस्ती है. अब डिजाइन, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं.

2026 Bajaj Pulsar 125 vs TVS Raider 125: डिजाइन

पल्सर 125 का डिजाइन क्लासिक स्पोर्टी है, जो मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट और ग्रैब रेल्स के साथ आता है. 2026 अपडेट में नए कलर ऑप्शन (ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक सियान ब्लू, रेसिंग रेड विद टैन बेज) और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स जोड़े गए हैं. LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं. इसका व्हीलबेस 1320mm है, जो स्टेबिलिटी देता है.

टीवीएस रेडर 125 का डिजाइन ज्यादा एग्रेसिव और यूथ-ओरिएंटेड है, जिसमें एनिमलिस्टिक LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प ग्राफिक्स हैं. 2026 मॉडल में स्पोर्टी स्टांस को रिफाइन किया गया है, जो अग्रेसिव बॉडीवर्क के साथ आता है. ये हल्की (123-136kg) और कॉम्पैक्ट है, जो सिटी राइडिंग के लिए परफेक्ट है. रेडर का लुक पल्सर से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लगता है.

फीचर्स में कितना अंतर

पल्सर 125 में 2026 अपडेट्स के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (कॉल/मैसेज अलर्ट्स), USB चार्जिंग पोर्ट, 240mm वेंटिलेटेड फ्रंट डिस्क ब्रेक, एंटी-स्किड टेक्नोलॉजी, ट्यूबलेस टायर्स और 5-स्टेप नाइट्रॉक्स रियर सस्पेंशन हैं. ये कम्फर्टेबल सीटिंग और 15L फ्यूल टैंक ऑफर करती है.

रेडर 125 फीचर्स से भरपूर है, जिसमें TFT या रिवर्स LCD डिस्प्ले (85+ कनेक्टेड फीचर्स), वॉइस असिस्ट, नेविगेशन, ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक (GTT), राइडिंग मोड्स (बूस्ट, पावर, इको), साइलेंट स्टार्ट, फॉलो-मी हेडलैंप, सिंगल-चैनल ABS या सिंक ब्रेकिंग, अंडरसीट स्टोरेज और USB पोर्ट हैं. रेडर फीचर्स में पल्सर से आगे है.

इंजन स्पेसिफिकेशन

पल्सर 125 में 124.4cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.8 PS पावर और 10.8 Nm टॉर्क देता है. ये DTS-i टेक्नोलॉजी के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है. रेडर 125 का 124.8cc, 3-वाल्व, एयर एंड ऑयल-कूल्ड इंजन 12.7 HP पावर और 11.5 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दोनों इंजन BSVI कंप्लायंट हैं, लेकिन रेडर का इंजन ज्यादा रिफाइंड और पावरफुल फील होता है. इन दोनों का क्लेम्ड माइलेज 60-70 KMPL के पास है.



Source link

Leave a Comment

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net