Automobile

Bajaj Sales Feb 2026: Pulsar 125 बनी नंबर-1, Chetak और Platina की जबरदस्त ग्रोथ; देखिए सेल्स रिपोर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Bajaj देश की पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनियों में से एक है. पिछले महीने कंपनी की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई. फरवरी 2026 में बजाज ने कुल 1,86,164 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1,46,138 यूनिट के मुकाबले सालना स्तर पर आई 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Bajaj Pulsar 125 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. वहीं, CHETAK और Platina की मांग भी बढ़ी है. इसके अलावा, Pulsar 150 cc कंपनी की एकमात्र मोटरसाइकिल है जिसकी सेल घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Bajaj Pulsar 125

सेल के मामले में पहले नंबर पर बजाज पल्सर 125 है. पिछले महीने इस बाइक को कुल 58,056 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 53,768 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Pulsar 160 + 200 NS

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Pulsar 160 + 200 NS हैं. पिछले महीने इनकी कुल 31,435 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,970 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 97 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Chetak

लिस्ट में तीसरे नंबर पर बजाज चेतक है. पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 28,004 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी कुल 21,240 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Platina

सेल के मामले में प्लेटीना चौथे स्थान पर पहुंच गई है. पिछले महीने इसकी कुल 24,390 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 20,923 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Pulsar 150

मामूली रूप से बिक्री घटने के बावजूद भी पल्सर 150 ने पिछले महीने की टॉप-5 मोटरसाइकिलों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे 13,315 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 13,917 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Pulsar 220 cc की 8,459 यूनिट, Triumph 400 की 4,794 यूनिट, KTM 250 cc की 4,439 यूनिट, KTM 200 cc की 3,887 यूनिट, CT 100 cc की 3,792 यूनिट, Freedom की 1,461 यूनिट और Avenger 220 cc की मात्र 1,364 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।