Balrampur local news : मां ने पीट-पीट कर की थी अपने दुधमुंहे बच्चे की हत्या, दूसरे बच्चे को जन्म देते ही गिरफ्तार

सतीश कुमार

Balrampur,अमन शांति। बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने 2 साल के बच्चे की मौत के मामले में उसकी ही माँ को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 26 जनवरी 2025 की है। जब ग्राम नवकी में 2 साल के बच्चे की लाश संदिग्ध अवस्था में उसके ही घर में मिली थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया था और मर्ग कायम किया था। पीएम रिपोर्ट से यह पता चला कि बच्चे की मौत साधारण नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। (Balrampur his child murder News) अब उसकी ही माँ सलाखों के पीछे है।

बच्चे की उम्र 2 साल थी और उसका नाम युवराज था, घटना 26 जनवरी 2025 की है। जब पूरे देश में गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई जा रही थी, तो वहीं ग्राम पंचायत नवकी में एक 2 साल के बच्चे की हत्या उसकी ही माँ ने कर दिया था। घर में बच्चे की लाश पड़ी हुई थी और जब उसका पिता घर में आया तो लाश देखकर वह बिफर पड़ा।

सकी पत्नी ने उसे कुछ भी नहीं बताया था कि बच्चे की मौत कैसे हुई? बच्चे के पिता बुद्धेश्वर ने ही इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी और जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो मामला गंभीर था, इसलिए पहले मर्ग कायम किया और फिर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पीएम रिपोर्ट आने तक पुलिस के हाथ भी खाली थे क्योंकि महिला ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया था।

पीएम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला

कुछ दिन बाद जब पीएम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि बच्चे की हत्या की गई है, पूछताछ में बच्चे की ही मां ने बताया कि उसने ही अपने बेटे की पिटाई की थी। किसी नाजुक अंग पर चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई थी। जब पुलिस ने अपराध दर्ज किया तो महिला प्रेग्नेंट थी और पुलिस को उसके डिलीवरी होने का इंतजार था। महिला ने जैसे ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया, वह अपने पहले बच्चे की हत्या के आरोप में अब सलाखों के पीछे है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment