PM Kisan Yojana की किस्त से पहले कृषि मंत्री ने किसानों को दिया भरोसा, कहा- एक-एक पाई की होगी भरपाई

Aman Shanti In

बिजनेस डेस्क। PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब तक किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों की सहायता करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

नुकसान की भरपाई होगी- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के बीड़ जिले में ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई की जाएगी। कोई कटौती नहीं होगी। हर किसान को उसका पूरा हक मिलेगा।

कब जारी होगी 21वीं किस्त?

  • सरकार ने 2019 में PM किसान योजना शुरू की थी। पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 20,500 करोड़ रुपये की राशि 9.7 करोड़ किसानों के खातों में भेजी गई थी। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।
  • सूत्रों के अनुसार, यह किस्त बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जारी की जा सकती है। पिछले साल 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को आई थी। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

ई-केवाईसी जरूरी

जो किसान ई-केवाईसी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, उन्हीं के खाते में अगली किस्त की राशि भेजी जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में निराश नहीं किया जाएगा। सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *