Smartphone Launch

Best SmartPhones Under 35K: नए फोन के लिए बजट है 35000 रुपये का, जानिए इस रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 19, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Best SmartPhones Under 35000: स्मार्टफोन के फीचर्स सभी को लुभाते हैं, यही कारण है कि अक्सर लोग अपना फोन बिल्कुल सही होने के बावजूद भी सिर्फ नए फीचर्स के कारण अपग्रेड कर लेते हैं। हम आपको अपनी इस खबर में 35000 रुपए की रेंज के सबसे अच्छे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। 

Samsung Galaxy A36- सैमसंग के इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 35,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 31,999 रुपये है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A36 में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है।

Motorola Edge 70 Fusion – फ्लिपकार्ट पर मोटोरला के इस फोन के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के डुअल कैमरा सेटअप में 50 MP का Sony LYT 710 कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

Redmi Note 15 Pro 5G- एमेज़ोन पर रेडमी के इस फोन के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 650 mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा मौजूद है। फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।