Automobile

Best Automatic SUV in India 2026: Kushaq, XUV 7XO, Nexon, Compass & Duster Comparison, जानिए कौन सबसे बेहतर?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Best Automatic SUV in India 2026: अगर आप 2026 में एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं, जो सिर्फ आरामदायक ही नहीं बल्कि चलाने में भी मजेदार हो, तो ये लिस्ट आपके लिए है. इस आर्टिकल में हमने Skoda Kushaq, Mahindra XUV 7XO, Jeep Compass, Tata Nexon और नई Renault Duster जैसी पॉपुलर SUVs का परफॉर्मेंस, सेफ्टी, माइलेज और कीमत के आधार पर डिटेल तुलना की है. चाहे आपको स्पीड पसंद हो, लग्जरी चाहिए या एडवेंचर. यहां हर जरूरत के हिसाब से एक परफेक्ट SUV मौजूद है. जानिए आपके लिए क्या बेहतर विकल्प हो सकता है?

Skoda Kushaq: इसका 1.5 लीटर TSI इंजन और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स उन लोगों के लिए बना है, जिन्हें रफ्तार से प्यार है. ये गियरबॉक्स इतनी तेजी से शिफ्ट होता है कि आपको पता भी नहीं चलता. इसकी सटीक हैंडलिंग और यूरोपीय सस्पेंशन सेटअप इसे तीखे मोड़ों पर भी बहुत स्टेबल रखते हैं, जिससे हर मोड़ एक रोमांचक अनुभव बन जाता है.

सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार Global NCAP रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और शानदार ऑडियो सिस्टम मिलते हैं. इसका माइलेज लगभग 18.86 kmpl है. ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ इसे 12,69,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. ये ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट SUV है.

Mahindra XUV 7XO: इस अपडेटेड वर्जन में वही शक्तिशाली 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 200 PS की भारी-भरकम पावर जेनरेट करता है. इसका टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बहुत ही रिफाइंड है. जब आप हाईवे पर एक्सेलरेटर दबाते हैं, तो इसकी लीनियर पावर डिलीवरी आपको कभी बोर नहीं होने देती. ये बड़े साइज के बावजूद काफी चुस्त महसूस होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस SUV में Level 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और ट्विन 10.25-इंच स्क्रीन जैसे फीचर्स हैं. इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो परिवार के लिए भरोसा जगाती है. इसकी माइलेज 13-17 kmpl के करीब है और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत ₹17,47,000 से शुरू होती है. ये पावर और लग्जरी का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है.

Jeep Compass: ये अपनी क्लास-लीडिंग बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है. इसका 2.0L मल्टीजेट डीजल इंजन और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन एक बहुत ही सॉलिड और प्रीमियम ड्राइविंग फील देते हैं. इसकी स्टीयरिंग फीडबैक इतनी सटीक है कि ड्राइवर को पूरी कमांड महसूस होती है. भारी रास्तों पर भी ये कार बिना डगमगाए चट्टान की तरह चलती है.

इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और डुअल-पैन सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन जैसे एडवांस सिस्टम हैं. इसकी डीजल माइलेज लगभग 15-16 kmpl है. ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹23,38,000 से शुरू होती है. ये उन लोगों के लिए है, जो स्टेटस और स्टेबिलिटी एक साथ चाहते हैं.

Tata Nexon: नेक्सॉन का नया 7-स्पीड DCA (डुअल क्लच आर्किटेक्चर) इसके 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बहुत ही स्मूथ तालमेल बिठाता है. इसका पैडल शिफ्टर आपको कार पर पूरा कंट्रोल देता है, जो ड्राइविंग को मजेदार बनाता है. सिटी ट्रैफिक हो या खुली सड़कें, इसकी ड्राइविंग को कभी थकान भरा या उबाऊ नहीं होने देती.

नेक्सॉन 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और 360-डिग्री कैमरा के साथ सेफ्टी का भरोसा देती है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार JBL साउंड सिस्टम मिलता है. इसका माइलेज लगभग 17.01 kmpl (पेट्रोल DCA) है. ऑटोमैटिक मॉडल्स की कीमत ₹8,78,290 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. बजट में फन-टू-ड्राइव कार ढूंढने वालों के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

2026 Renault Duster: भारत में वापसी कर चुकी नई Renault Duster अपने रफ-एंड-टफ अंदाज के साथ अब और भी रिफाइंड हो गई है. इसमें मिलने वाला नया 1.2L माइल्ड हाइब्रिड इंजन और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इसे चलाने में बहुत हल्का और मजेदार बनाता है. इसके सस्पेंशन क्वालिटी सेगमेंट में आज भी सबसे बेहतर है, जो खराब रास्तों को आसानी से हैंडल करते हैं.

सेफ्टी और ऑफ-रोड क्षमता के साथ नई डस्टर में ADAS, 6 एयरबैग्स और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (217mm) मिलता है. ये ऑफ-रोड एडवेंचर्स के लिए भी तैयार है. इसका माइलेज हाइब्रिड तकनीक के कारण काफी अच्छा रहने की उम्मीद है. ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ इसे ₹14,49,000 में खरीदा जा सकता है. अगर आपको एडवेंचर और कंफर्ट का मेल चाहिए, तो डस्टर से बेहतर कुछ नहीं है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।