Automobile

Best Automatic SUVs in India 2026: Tata Punch, Brezza, Kylaq और Seltos में कौन सबसे बेस्ट? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 10, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Best Automatic SUVs in India 2026: अगर आप ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने से परेशान हैं और बजट में एक शानदार ऑटोमैटिक SUV खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. Tata Punch AMT से लेकर Kia Seltos DCT तक, यहां जानिए भारत की उन बेस्ट ऑटोमैटिक SUVs के बारे में जो दमदार माइलेज, एडवांस फीचर्स, शानदार सेफ्टी और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती हैं. कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से कौन है सबसे वैल्यू फॉर मनी, पूरी डिटेल पढ़ें.

Tata Punch को AMT (ऑटोमैटिक) के साथ खरीदा जा सकता है. ये माइक्रो-SUV शहर की सबसे सुरक्षित और मजबूत गाड़ी है. 1.2 लीटर Revotron या Turbo पेट्रोल इंजन के साथ स्मूथ 5/6-स्पीड AMT मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,59,990 से शुरू होती है. माइलेज की बात करें, तो ये 18-20 kmpl (ARAI) की फ्यूल एफिशियेंसी देने में सक्षम है. 5-स्टार सेफ्टी के साथ फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जर, ESP और हिल होल्ड शामिल है.

टाटा पंच का रॉबस्ट बिल्ड, कमांडिंग ड्राइविंग पोजीशन और iRA कनेक्टेड टेक इसे वैल्यू फॉर मनी बनाता है. पावरफुल टर्बो वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं. कम मेंटेनेंस, बेहतरीन रीसेल वैल्यू इसे खास बनाते हैं. अगर बजट में टॉप सेफ्टी और स्टाइल चाहिए तो Punch Automatic बेस्ट चॉइस है.

Skoda Kylaq ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है. इसका 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल (115 PS)इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से जुड़ा है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹9,25,000 और क्लेम्ड माइलेज 19.05 kmpl (ARAI) है. फीचर्स में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 10-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जर शामिल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काइलैक में स्पेसियस केबिन, शानदार हैंडलिंग और प्रीमियम इंटीरियर मिलता है. ऑटोमैटिक में स्मूथ और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस है. फैमिली के लिए आरामदायक और हाईवे पर कॉन्फिडेंट ड्राइव देती है. अगर यूरोपीय फील और रिफाइंड ड्राइविंग पसंद है, तो Kylaq Automatic चुनें.

Maruti Brezza ऑटोमैटिक, विश्वसनीय और फ्यूल एफिशिएंट SUV है. इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है. इसे ₹10,59,900 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. माइलेज 19-20 kmpl के करीब है और फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स और क्रूज कंट्रोल शामिल है.

Brezza का हाई ग्राउंड क्लियरेंस, कम मेंटेनेंस और बेहतरीन रीसेल वैल्यू इसे पॉपुलर बनाती है. शहर और हाईवे दोनों पर आसान ड्राइविंग के साथ CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है. बजट में विश्वसनीय ऑटोमैटिक SUV चाहने वालों के लिए आइडियल है.

Kia Seltos DCT/AT ऑटोमैटिक फीचर-लोडेड मिड-साइज SUV है. इके 1.5L पेट्रोल/डीजल इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13,39,000 रखी गई है. क्लेम्ड माइलेज 17-20 kmpl के आस-पास है. फीचर्स में लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम ऑडियो और LED लाइट्स शामिल हैं.

Seltos में स्टाइलिश डिजाइन, स्पेसियस इंटीरियर और एडवांस्ड सेफ्टी टेक मिलते हैं. DCT में स्पोर्टी परफॉर्मेंस का एक्सपीरिएंस भी मिलता है. ये फैमिली और लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट, एक प्रीमियम फील और वैल्यू पैक SUV है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।