Last Updated:
Best Bikes for College Boys in India: कॉलेज जाने वाले लड़कों के लिए बाइक सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुकी है. अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो दमदार लुक, शानदार माइलेज और मॉडर्न फीचर्स के साथ बजट में फिट बैठे, तो ये लिस्ट आपके काम की है. Bajaj Pulsar 125 से लेकर Royal Enfield Hunter 350 तक, यहां जानिए युवाओं की सबसे पसंदीदा बाइक्स कौन-सी हैं और क्यों ये कैंपस में सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं.
Bajaj Pulsar 125: ये सालों से युवाओं की पसंदीदा बाइक रही है. Pulsar 125 उन लड़कों के लिए बेस्ट है, जो क्लासिक पल्सर लुक के साथ कम बजट में अच्छी बाइक चाहते हैं. इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक और सिग्नेचर स्प्लिट सीट डिजाइन इसे काफी एग्रेसिव और प्रीमियम लुक प्रदान करता है.
इस बाइक में 124.4 cc का DTS-i इंजन मिलता है, जो 11.8 PS की पावर देता है. इसमें सेफ्टी के लिए 240 mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹79,685 से शुरू होती है, जो इसे कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक सॉलिड ऑप्शन बनाती है.
TVS Raider 125: ये वर्तमान में युवाओं की पहली पसंद में से एक बनी हुई है. इसका स्पोर्टी डिज़ाइन और यूनिक LED हेडलाइट इसे सड़क पर एक अलग पहचान देती हैं. कॉलेज जाने वाले लड़कों के लिए इसमें TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं, जो डेली राइड को आसान बनाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसमें 124.8 cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 56-60 kmpl का माइलेज है, जो जेब पर भारी नहीं पड़ता. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹82,810 से शुरू होती है, जो इसे किफायती बनाती है.
Hero Xtreme 125R: इसने अपने बेहद शार्प और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन से मार्केट में हलचल मचा दी है. इसके चौड़े टायर प्रोफाइल और एग्रेसिव हेडलैंप इसे 125cc सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश बाइक बनाते हैं. अगर आप कॉलेज में अपनी एक अलग धमक बनाना चाहते हैं, तो ये एक बेहतरीन विकल्प है.
इसमें 124.7 सीसी का स्प्रिंट इंजन है, जो 11.55 PS की पावर प्रोड्यूस करता है. खास बात ये है कि इस बजट में ये सिंगल-चैनल ABS के साथ आती है, जो सेफ्टी के लिहाज से बहुत जरूरी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹90,300 के आसपास है, जो इसके लुक्स को देखते हुए वाजिब है.
Royal Enfield Hunter 350: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप रॉयल एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो Hunter 350 सबसे बेस्ट है. ये रॉयल एनफील्ड की सबसे हल्की और कॉम्पैक्ट बाइक है, जिससे इसे सिटी ट्रैफिक और कॉलेज ले जाना बेहद आसान है. इसका रेट्रो-मॉडर्न लुक हर किसी का ध्यान खींच लेता है.
इसमें 349cc का J-सीरीज इंजन लगा है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हाईवे हो या शहर, इसकी राइडिंग क्वालिटी लाजवाब है. प्रीमियम अनुभव और दमदार आवाज वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,37,640 से शुरू होती है.