Best Bikes for College Students in India: Hunter 350, Ronin, Xtreme 125R, Pulsar N125 और Hornet 2.0, जानिए आपके लिए कौन बेस्ट?

Royal Enfield Hunter 350  : ये कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है. इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और रेट्रो-मॉडर्न लुक इसे भीड़ से अलग बनाते हैं. शहर की ट्रैफिक-भरी सड़कों पर इसे चलाना बहुत आसान है. ये बाइक उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो क्लासिक फील के साथ हल्की गाड़ी चाहते हैं.

इसमें 349cc का दमदार J-सीरीज इंजन लगा है, जो 20.2 bhp की पावर जनरेट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत ₹1,37,640 रुपये से शुरू होती है.

TVS Ronin: ये एक ‘स्क्रैम्बलर’ स्टाइल बाइक है, जो अपनी यूनिक डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें गोल्ड फिनिश्ड USD फोर्क्स और राउंड LED हेडलाइट इसे प्रीमियम लुक देते हैं. कॉलेज जाने वाले लड़कों के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

इसमें 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो स्मूथ राइडिंग अनुभव देता है. इसमें ‘रेन’ और ‘अर्बन’ जैसे राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग रास्तों पर बेहतर ग्रिप सुनिश्चित करते हैं. ग्राहक इसे मात्र ₹1,26,690 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

Hero Xtreme 125R: अगर आप कम बजट में एक ऐसी बाइक चाहते हैं, जो दिखने में 200cc की स्पोर्टी बाइक जैसी लगे, तो Xtreme 125R बेस्ट है. इसका मस्कुलर टैंक और शार्प LED प्रोजेक्टर हेडलाइट इसे कॉलेज कैंपस का स्टार बनाते हैं. इसका माइलेज भी काफी शानदार है.

इसमें 124.7 cc का इंजन है, जो लगभग 66 kmpl का बेहतरीन माइलेज देता है. इस सेगमेंट में पहली बार सिंगल-चैनल ABS जैसा सेफ्टी फीचर भी दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को फिसलने से बचाता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹88,800 है.

इसमें 125cc का नया इंजन है, जो अच्छी पिकअप देता है. इसके टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल मिलता है. ये उन लड़कों के लिए सही है, जो कम खर्चे में पल्सर का स्वैग चाहते हैं. पल्सर एन125 की एक्स शोरूम कीमत ₹92,270 से शुरू होती है.

Honda Hornet 2.0: होंडा की हॉर्नेट 2.0 अपनी कैटेगरी की सबसे एग्रेसिव दिखने वाली बाइक है. इसके गोल्डन अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और चौड़े टायर इसे एक बड़ी स्पोर्ट्स बाइक का फील देते हैं. इसकी बिल्ड क्वालिटी और होंडा का भरोसेमंद इंजन इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाते हैं.

इसमें 184.4 cc का इंजन है, जो 17.26 PS की पावर देता है. इसका हाई-स्पीड पर बैलेंस और कॉर्नर्स पर मुड़ने की क्षमता (Cornering) लाजवाब है. इसमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑल-LED लाइटिंग दी गई है. हॉर्नेट 2.0 की एक्स शोरूम कीमत ₹1,47,134 से शुरू होती है.