Automobile

Best Cars for Office Use: ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज 34km तक

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 12, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Best Cars for Office Use: हर दिन ऑफिस आने-जाने में बढ़ता पेट्रोल खर्च और ट्रैफिक लोगों की जेब और मूड दोनों खराब कर देता है. ऐसे में CNG कारें सबसे समझदारी भरा विकल्प बनकर उभर रही हैं. इस खबर में जानिए Maruti Celerio CNG से लेकर Tata Punch CNG और Hyundai Exter जैसी उन कारों के बारे में, जो शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस, दमदार सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आपकी डेली ड्राइव को आसान बना सकती हैं.

34 KM माइलेज, 6 एयरबैग..कीमत ₹5.98 लाख! ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट हैं ये कारZoom

Best Cars for Office Use

Maruti Suzuki Celerio CNG: ये अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है. इसमें 1.0-लीटर का K10C इंजन मिलता है, जो CNG मोड पर लगभग 34.43 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है. ऑफिस की भीड़भाड़ और ट्रैफिक में ये गाड़ी आपकी जेब पर बिल्कुल बोझ नहीं डालती.
सेफ्टी की बात करें तो नई सेलेरियो में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके टॉप वेरिएंट में 7-इंच का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs मिलते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और सुरक्षित सिटी कार बनाते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹5,97,900 से शुरू होती है.
Tata Punch CNG: सबसे बड़ी खासियत इसकी ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी है. इसमें बूट स्पेस के नीचे दो छोटे सिलेंडर लगाए गए हैं, जिससे आपको CNG होने के बावजूद 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. इसका 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन 26.99 km/kg का माइलेज देने में सक्षम है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹6,74,990 से शुरू होती है.
टाटा पंच अपनी 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग के लिए जानी जाती है, जो इसे ऑफिस कम्यूट के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बनाती है. इसमें वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7-इंच टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो लंबे ट्रैफिक जाम में भी आपको आरामदायक अहसास कराते हैं.
Hyundai Exter CNG: ये भी अब ट्विन सिलेंडर तकनीक (Dual Cylinder) के साथ आती है, जो काफी व्यावहारिक बूट स्पेस प्रदान करती है. इसका 1.2-लीटर कप्पा इंजन स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव देता है और 27.1 km/kg का माइलेज ऑफर करता है. ऑफिस जाने के लिए ये एक रिफाइंड और रिस्पॉन्सिव विकल्प है.
एक्सटर फीचर्स के मामले में काफी आगे है. इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. साथ ही, सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम (Dual Camera), इलेक्ट्रिक सनरूफ और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स इसे टेक लवर्स के लिए बेस्ट बनाते हैं. इसकी कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में भी पार्क करने में मदद करती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,99,900 है.
Maruti Suzuki Fronx CNG: अगर आप स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहते, तो मारुति फ्रोंक्स CNG एक बेहतरीन विकल्प है. अपनी कूपे जैसी डिजाइन के साथ ये काफी प्रीमियम लगती है. इसमें 1.2-लीटर का इंजन है जो 28.51 km/kg का माइलेज देता है. ये गाड़ी हाईवे और सिटी दोनों सड़कों पर बेहतरीन स्टेबिलिटी प्रदान करती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,78,900 से शुरू होती है.
फ्रोंक्स CNG में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें ESP (Electronic Stability Program), हिल होल्ड असिस्ट और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसका केबिन काफी स्पेशियस है, जिससे थकान भरी शाम में भी आप फन ड्राइव के साथ घर पहुंच सकेंगे.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।