Automobile

Best Electric Cars for Office 2026: ₹15 लाख से कम में 5 शानदार EV, कम खर्च में रोजाना ऑफिस कम्यूट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Best Electric Cars for Office 2026: आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, शहरों में ट्रैफिक और प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) एक स्मार्ट और फ्यूचर-ओरिएंटेड विकल्प बन गए हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना 30-60 किमी की ऑफिस कम्यूट करते हैं.

EVs पर स्विच करना न सिर्फ रनिंग कॉस्ट को घटाता है, बल्कि मेंटेनेंस की चिंता भी कम करता है. ₹15 लाख के अंदर कई अच्छे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं जो प्रैक्टिकल रेंज, आरामदायक ड्राइव, मॉडर्न फीचर्स और विश्वसनीय ब्रांड सपोर्ट देते हैं. Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ तो ये और भी किफायती हो जाते हैं. आइए सस्ती और अच्छी 5 बेस्ट ईवी के बारे में जानते हैं.

1. MG Comet EV (₹6.3-10 लाख)

सबसे किफायती और स्टाइलिश ऑप्शन है. 17.3 kWh बैटरी के साथ 230 km तक की ARAI रेंज मिलती है. शहर की कम्यूट के लिए बिल्कुल परफेक्ट—कॉम्पैक्ट साइज, आसान पार्किंग और रियर व्हील ड्राइव इसे खार बनाते हैं. 42 hp मोटर रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए काफी है. फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वॉयस कमांड और अच्छा इंटीरियर मिलता है। BaaS के साथ शुरुआती कीमत मात्र ₹4.99 लाख रह जाती है. मेंटेनेंस लगभग जीरो है और चार्जिंग घर पर आसानी से हो सकती है. अगर आप सोलो या कपल कम्यूट करते हैं, तो ये मजेदार और इकोनॉमिकल चॉइस है.

2. Tata Tiago EV (₹7.99-11.14 लाख)

Tata की विश्वसनीयता और वैल्यू फॉर मनी का बेहतरीन उदाहरण है. 19.2 या 24 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ 223-293 km रेंज देती है. ऑफिस कम्यूट में रियल-वर्ल्ड 180-220 km आसानी से मिल जाता है. 10.25-इंच स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. स्मूद ड्राइव, कम शोर और Tata का सर्विस नेटवर्क बड़ा प्लस है.

3. Tata Punch EV (₹9.69-12.59 लाख)

मिनी SUV स्टाइल पसंद करने वालों के लिए आइडियल है. 30-40 kWh बैटरी के साथ 260-375+ km रेंज मिलती है. हाई ग्राउंड क्लियरेंस, मजबूत बिल्ड और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे परिवार या हाईवे टच वाली कम्यूट के लिए परफेक्ट बनाती है. LED लाइट्स, 360° कैमरा (टॉप वेरिएंट) और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं.

4. Citroen eC3 (₹11.5-13.4 लाख)

ये यूरोपीय स्टाइल और कम्फर्ट का मिश्रण है. 29.2 kWh बैटरी के साथ ये 320 km रेंज देने में सक्षम है. सॉफ्ट सस्पेंशन शहर की खराब सड़कों पर आराम देता है. मिनिमलिस्ट डिजाइन, अच्छा स्पेस और लो रनिंग कॉस्ट इसे खास बनाते हैं. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 30-80% चार्ज जल्दी हो जाता है. अगर आपको फ्रेंच फ्लेयर और स्मूद राइड चाहिए तो ये बढ़िया ऑप्शन है.

5. Tata Nexon EV (बेस, ₹12.49 लाख से)

ये पावरफुल और वर्सेटाइल इलेक्ट्रिक SUV है. 30+ kWh बैटरी के साथ आराम से 275 से 400+ km रेंज देने सक्षम. 5-स्टार सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए इसे खरीदा जा सकता है. डेली कम्यूट से लेकर वीकेंड ट्रिप तक सब संभाल लेती है. Tata का इकोसिस्टम (ऐप, चार्जिंग) भरोसेमंद है. थोड़ा महंगी, लेकिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से वर्थ बाइंग EV है.

हमारी सलाह: इन EVs से महीने का फ्यूल खर्च ₹1000-2000 से भी कम रह सकता है. घर पर चार्जर लगवाएं, लोकल चार्जिंग स्टेशन चेक करें और टेस्ट ड्राइव जरूर लें. सब्सिडी और BaaS को ध्यान में रखें तो बजट बच सकता है. डेली कम्यूट के लिए EV चुनना न सिर्फ पैसे बचाता है, बल्कि पर्यावरण को बेहतर रखने में भी मदद होती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।