Automobile

Best Scooters For College Girls in India: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर! कीमत ₹67,650 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 23, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोबाइक

कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर! कीमत ₹67,650 से शुरू

Last Updated:

Best Scooters For College Girls in India: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए सही स्कूटर चुनना आसान नहीं होता. कोई बेहतर माइलेज चाहता है तो कोई हल्का वजन, स्टाइलिश लुक और ज्यादा फीचर्स. इस रिपोर्ट में हमने Honda Activa, TVS Jupiter, Hero Destini और TVS Zest जैसे सबसे पॉपुलर स्कूटर्स की कीमत, फीचर्स, आराम और परफॉर्मेंस की तुलना की है. अगर आप 2026 में नया स्कूटर खरीदने की सोच रही हैं, तो ये लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है.

Honda Activa: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए होंडा एक्टिवा हमेशा से पहली पसंद रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी बेमिसाल विश्वसनीयता और मजबूत मेटल बॉडी है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद टिकाऊ बनाती है. इसका स्मूथ 110cc इंजन व्यस्त सड़कों पर बेहतरीन राइडिंग अनुभव और शानदार माइलेज प्रदान करता है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलाइट, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग और एच-स्मार्ट वेरिएंट में कीलेस एंट्री जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसकी सीट हाइट और वजन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि लड़कियां इसे आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं. भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹76,581 से शुरू होती है.

TVS Jupiter: कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच ये अपने स्टाइल और बेहतरीन आराम के लिए काफी लोकप्रिय है. इस स्कूटर में मिलने वाला बड़ा बूट स्पेस लड़कियों के लिए काफी मददगार साबित होता है, जहां वे अपने कॉलेज बैग, हेलमेट और जरूरी किताबें आसानी से रख सकती हैं. इसका दमदार इंजन और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम सफर को सुरक्षित बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल कंसोल जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जो आज की जनरेशन के लिए बेहद जरूरी हैं. इसके बड़े अलॉय व्हील्स खराब रास्तों पर भी आरामदायक सफर का भरोसा देते हैं. बाजार में टीवीएस जुपिटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹73,500 से शुरू होती है.

Hero Destini: ये उन लड़कियों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो कम बजट में एक प्रीमियम और स्टाइलिश 125cc स्कूटर चाहती हैं. इसका नियो-रेट्रो डिजाइन, क्रोम फिनिशिंग और आकर्षक कलर्स कॉलेज में एक अलग ही पहचान देते हैं. ज्यादा पावर होने के बावजूद इसका इंजन काफी रिफाइंड है और राइडिंग को आसान बनाता है.

फीचर्स के मामले में इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S टेक्नोलॉजी मिलती है, जो ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में मदद करती है. साथ ही, इसके टॉप वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं. हीरो डेस्टिनी की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत ₹80,965 से शुरू होती है.

TVS Zest: इसे विशेष रूप से महिला राइडर्स और कॉलेज की लड़कियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ये इस लिस्ट का सबसे हल्का और कॉम्पैक्ट स्कूटर है, जिसके कारण ट्रैफिक में इसे संभालना और पार्क करना बेहद आसान हो जाता है. इसकी लो सीट हाइट, कम हाइट वाली लड़कियों के लिए बहुत आरामदायक है.

हल्के वजन के बाद भी इसका 110cc इंजन काफी दमदार है, जो शानदार पिकअप और बेहतरीन माइलेज देता है. इसके एप्रन-माउंटेड ग्लव बॉक्स में लड़कियां अपना मोबाइल और छोटा-मोटा सामान आसानी से रख सकती हैं. बजट-फ्रेंडली होने के साथ, इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹67,650 से शुरू होती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।