Automobile

Best Scooters for Office 2026: TVS Jupiter से लेकर Honda Activa तक, जानिए किसे खरीदने में ज्यादा समझदारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 29, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोबाइक

डेली ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर! कीमत मात्र ₹71,149 से शुरू

Last Updated:

Best Scooters for Office Commute: ऑफिस आने-जाने के लिए सही स्कूटर चुनना आसान नहीं है. अगर आप माइलेज, कंफर्ट और बजट के बीच सही बैलेंस चाहते हैं, तो TVS Jupiter, Honda Activa, Dio और Hero Pleasure Plus जैसे ऑप्शन आपके सामने हैं. कौन सा स्कूटर देता है सबसे ज्यादा माइलेज? किसमें मिलते हैं बेस्ट फीचर्स? और किसकी राइड है सबसे आरामदायक? जानिए पूरा कंपैरिजन इस रिपोर्ट में.

TVS Jupiter: ये ऑफिस आने-जाने वालों की पहली पसंद बना हुआ है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹75,500 है. जुपिटर में 113.3 cc का इंजन मिलता है, जो शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बहुत ही स्मूद है. इसका बड़ा फुटबोर्ड और कंफर्टेबल सीट लंबे सफर को आसान बनाती हैं.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 50-55 kmpl तक का शानदार माइलेज मिलता है. जुपिटर में एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग की सुविधा है, जिससे पेट्रोल भरवाते समय आपको स्कूटर से उतरना नहीं पड़ता. इसकी ‘इंटेलिगो’ तकनीक ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन बंद करके फ्यूल बचाने में मदद करती है.

Honda Activa: ये भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इसकी कीमत ₹76,581 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसकी मेटल बॉडी और रिलायबल 109.51 cc इंजन इसे डेली ऑफिस कम्यूट के लिए एक मजबूत साथी बनाते हैं. इसकी रीसेल वैल्यू बाजार में सबसे अधिक रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टिवा में अब ‘स्मार्ट-की’ जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. ये लगभग 47-50 kmpl का माइलेज देता है. इसका सर्विसिंग नेटवर्क बहुत बड़ा है, जिससे रखरखाव में कोई दिक्कत नहीं आती. इसका साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन ऑफिस की राह को आरामदायक बनाते हैं.

Honda Dio: अगर आप ऑफिस जाने के लिए थोड़ा स्पोर्टी और मॉडर्न लुक चाहते हैं, तो Honda Dio एक बेहतरीन बजट विकल्प है. इसकी कीमत लगभग ₹72,801 से शुरू होती है. इसका शार्प डिज़ाइन और बेहतरीन ग्राफिक्स इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं. इसमें एक्टिवा वाला ही भरोसेमंद इंजन मिलता है.

डियो का वजन हल्का है, जिससे इसे ट्रैफिक में मोड़ना बहुत आसान होता है. ये लगभग 48 kmpl का माइलेज देता है. इसमें फुल डिजिटल मीटर और एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं. कम बजट में स्टाइल और होंडा का भरोसा चाहने वाले युवाओं के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है.

Hero Pleasure Plus: प्लेजर प्लस उन लोगों के लिए है, जो बजट में एक हल्का स्कूटर खोज रहे हैं. इसकी कीमत ₹71,149 से शुरू होती है. यह चलाने में बहुत आसान है और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर इसे बखूबी कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें 110.9 cc का फुर्तीला इंजन दिया गया है.

हीरो का ये स्कूटर 50 kmpl का माइलेज देता है. इसके टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसी जरूरी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो ऑफिस जाने वालों के लिए काफी काम आती हैं.

Suzuki Access 125: ये उन लोगों के लिए है, जो बजट के साथ थोड़ी ज्यादा पावर और स्पेस चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹81,105 है. इसमें 124 cc का दमदार इंजन है. इसका क्लासिक रेट्रो लुक ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स के लिए काफी अच्छा है.

एक्सेस 125 में सेगमेंट की सबसे बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज (21.8 लीटर) मिलती है, जिसमें आप अपना ऑफिस बैग या लैपटॉप बैग आसानी से रख सकते हैं. इसमें यूएसबी सॉकेट और एलईडी हेडलैंप भी हैं. इसकी राइड क्वालिटी बहुत ही स्टेबल है, जो थकान कम करती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।