Automobile

Best Sedan Cars Under ₹10 Lakh: Dzire, Tigor, Aura या Amaze? जानें माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 25, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Best Sedan Cars Under ₹10 Lakh: अगर आप ₹10 लाख से कम बजट में एक ऐसी सेडान खरीदना चाहते हैं जो शानदार माइलेज, दमदार सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स दे, तो ये तुलना आपके लिए बेहद जरूरी है. Tata Tigor, Hyundai Aura, Maruti Dzire और Honda Amaze में कौन सी कार फैमिली के लिए सबसे बेहतर साबित होगी? जानिए कीमत, CNG माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी का पूरा हिसाब, ताकि आपकी अगली कार खरीद आसान हो जाए.

Tata Tigor: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.49 लाख से शुरू होकर ₹8.84 लाख तक जाती है. इसके सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹7.22 लाख है. टाटा की इस सेडान में इनोवेटिव ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बूट स्पेस बरकरार रहता है. इसका सीएनजी माइलेज लगभग 26.49 किमी/किलोग्राम तक का है.

फीचर्स और सेफ्टी: इसके केबिन में 7-इंच का हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. सेफ्टी के मामले में टिगोर को ग्लोबल एनसीएपी से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इसमें डुअल एयरबैग, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और पंचर किट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Aura: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.00 लाख से ₹8.54 लाख के बीच है. इसके सीएनजी वेरिएंट्स की रेंज ₹7.76 लाख से ₹8.54 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. माइलेज के मामले में ऑरा का 1.2-लीटर कप्पा इंजन काफी रिफाइंड है, जो सीएनजी मोड में लगभग 22 से 25 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज आसानी से दे देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फीचर्स और सेफ्टी: ऑरा अपने प्रीमियम केबिन और फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फुटवेल लाइटिंग मिलती है. सेफ्टी के मामले में हुंडई ने इसमें काफी सुधार किया है. अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा भी शामिल है.

Maruti Suzuki Dzire: नए अवतार में आने वाली मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.32 लाख तक जाती है. इसके सीएनजी वेरिएंट्स (VXi और ZXi) की कीमत लगभग ₹8.04 लाख से शुरू होती है. माइलेज की बात करें तो यह सीएनजी पर लगभग 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार और सेगमेंट-बेस्ट माइलेज देती है.

फीचर्स और सेफ्टी: इस सेडान में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से ये बेहद मजबूत हो चुकी है और क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, ईएसपी और एबीएस जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं.

Honda Amaze: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.51 लाख से शुरू होकर ₹10.00 लाख तक जाती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि होंडा अमेज कंपनी-फिटेड सीएनजी वेरिएंट के साथ नहीं आती है, लेकिन कम बजट में यह एक बेहतरीन प्रीमियम सेडान है. इसका 1.2-लीटर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन करीब 19.46 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

फीचर्स और सेफ्टी: अमेज का केबिन बेहद आरामदायक और चौड़ा है, जिसमें 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. इसमें क्रूज कंट्रोल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, गाइडेड रियर कैमरा और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और बेहद मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जो लंबी यात्राओं को सुरक्षित बनाता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।