Automobile

Best Selling Hybrid Cars in India FY26: Innova HyCross बनी नंबर-1, Toyota और Maruti का दबदबा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 7, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोकार

ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार, देखिए लिस्ट

Last Updated:

Best Selling Hybrid Cars in India: देश में हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और FY 2025-26 की सेल्स रिपोर्ट ने इसे साबित कर दिया है. Toyota Innova HyCross सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार बनी, जबकि Hyryder ने शानदार ग्रोथ दर्ज की. दूसरी तरफ Maruti Grand Vitara और Honda City Hybrid की बिक्री में गिरावट देखने को मिली. अगर आप बेहतर माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और कम फ्यूल खर्च वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये रिपोर्ट आपके बहुत काम आने वाली है.

Toyota और Maruti Suzuki ने Hybrid Car सेगमेंट में अपना दबदबा बना रखा है. पिछले वित्त वर्ष की सेल में भी यही देखने को मिला. FY 2025-26 में टॉप-8 सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कारों की सूची में Toyota के दो मॉडल टॉप-2 पर रहे, जबकि Maruti Suzuki ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. FY25 की तुलना में FY26 में कुल सेल्स में शानदार बढ़ोतरी हुई है. इंडियन कस्टमर पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं.

Toyota Innova HyCross ने बाज़ी मारते हुए 18.1% की ग्रोथ के साथ टॉप पोजीशन हासिल की. Maruti Suzuki के कुछ मॉडल्स में गिरावट के बावजूद, Toyota Hyryder की शानदार 33.2% ग्रोथ ने कंपनी की ताकत को दिखाया है. कुल मिलाकर हाइब्रिड सेगमेंट में मजबूत मांग दिख रही है. अगर आप भी आने वाले दिनों में इस सेगमेंट की कोई नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल्स रिपोर्ट से आप अपनी पसंद की गाड़ी चुनने का अंदाजा लगा सकते हैं.

FY25 में 53,005 यूनिट बिक्री के मुकाबले FY26 में Toyota Innova HyCross की बिक्री 62,588 यूनिट पहुंच गई है. कंपनी को 9,583 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जो 18.1% की ग्रोथ है. ये मॉडल लगातार हाइब्रिड सेगमेंट का किंग बना हुआ है. परिवारों और प्रीमियम MPV चाहने वाले ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Toyota Hyryder ने FY26 में जबरदस्त प्रदर्शन किया. FY25 की 26,834 यूनिट की तुलना में FY26 में इसकी बिक्री 35,745 यूनिट हो गई. 8,911 यूनिट की वृद्धि के साथ 33.2 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई. ये मॉडल Toyota की हाइब्रिड रणनीति की सफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है.

Maruti Suzuki Grand Vitara FY26 में थोड़ी पिछड़ गई. FY25 में 16,636 यूनिट बिक्री के मुकाबले FY26 में केवल 11,739 यूनिट बिकीं. 4,897 यूनिट की गिरावट के साथ 29.4% की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की. हालांकि ये अभी भी टॉप-3 में जगह बनाए हुए है, लेकिन कंपनी को इसकी बिक्री बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है.

Maruti Suzuki Invicto ने अच्छी रिकवरी दिखाई. FY25 की 4,036 यूनिट की तुलना में FY26 में 5,350 यूनिट बिकी हैं. 1,314 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जो 32.6% की मजबूत ग्रोथ है. प्रीमियम MPV सेगमेंट में ये मॉडल Toyota Innova HyCross का सीधा विकल्प बनकर उभरा है.

हाल ही में लॉन्च की गई Maruti Suzuki Victoris ने FY26 में 3,247 यूनिट सेल का आंकड़ा छुआ. इसे मार्केट में आए मुश्किल से एक साल भी नहीं हुआ है. नये मॉडल के रूप में इसकी शुरुआती बिक्री को सकारात्मक माना जा रहा है. आगे के महीनों में इसकी परफॉर्मेंस पर नजर रहेगी.

Toyota Camry ने FY26 में 2,346 यूनिट बिक्री हासिल की, जबकि FY25 में ये आंकड़ा 1,854 यूनिट था. 492 यूनिट की बढ़ोतरी के साथ 26.5% ग्रोथ दर्ज की गई है. प्रीमियम सेडान सेगमेंट में ये हाइब्रिड विकल्प ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है.

Toyota Vellfire की FY26 में बिक्री 1,483 यूनिट रही, जो FY25 की 1,155 यूनिट से 328 यूनिट ज्यादा है. 28.4% की ग्रोथ के साथ ये लग्जरी हाइब्रिड MPV सेगमेंट के अंदर मजबूत स्थिति में है.

Honda City Hybrid FY26 में थोड़ी गिरावट का शिकार हुई. FY25 की 1,280 यूनिट के मुकाबले FY26 में 1,007 यूनिट बिकी हैं. 273 यूनिट की कमी के साथ 21.3% की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई.

हमारी सलाह: अगर आप बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी फ्यूल एफिशियंसी चाहते हैं, तो ये गाड़ियां आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं. फीचर्स की बात करें, तो इन्हें बड़े सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग के साथ तमाम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इनमें से कई गाड़ियां 28 KMPL तक का माइलेज देने में सक्षम हैं. कीमत की बात करें, तो ये Maruti Victoris के लिए ₹10.50 लाख से शुरू हो जाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।