Best Smartphone Under 20K: 20000 रुपये की कीमत में ये हैं बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन, जानिए सभी के बारे में



नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं और बजट 20,000 रुपये का है तो आप बिल्कुल सही खबर पढ़ रहे हैं। हम आपको इस रेंज के सबसे अच्छे 4 स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। हमारी बताई गई कीमत के बाद आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर इन फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।     

1 Oppo K14 5G – Oppo K14 5G एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स वाला फोन है। इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये,  6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। 

2 Moto G57 Power 5G: मोटोरोला के इस फोन में भी मिलिट्री ग्रेड फीचर्स मिलते हैं। इस फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 50 MP के बैक कैमरा के साथ लाइट सेंसर लगाया गया है। फोन में 7000 mAh की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है।

3 Redmi 15 5G: इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 50 MP का एआई डुअल कैमरा सेटअप दिया है। 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन एंड्राइड 15 पर काम करता है। Redmi 15 5G फोन के 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,473 और  8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,378 रुपये है। 

4 Samsung Galaxy M36 5G : सैमसंग के इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में Exynos प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। फोन एंड्राइड 15 पर काम करता है। Samsung Galaxy M36 5G फोन के 6 GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,483 रुपये है। 



Source link