Automobile

Best SUV For Middle Class Family in India: 27 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत मात्र ₹5,64,990! मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 25, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोकार

27 KM माइलेज, सनरूफ..कीमत मात्र ₹5.65 लाख! मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये SUV

Last Updated:

Best SUV For Middle Class Family in India: अगर आप अपने परिवार के लिए सुरक्षित, माइलेज फ्रेंडली और फीचर-लोडेड SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की है. Tata Punch से लेकर Hyundai Exter और Nissan Magnite तक, भारतीय बाजार में कई शानदार बजट SUV मौजूद हैं जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स और दमदार सेफ्टी देती हैं. जानिए कौन सी SUV आपके परिवार और बजट के लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

Tata Punch: ये भारतीय परिवारों के बीच अपनी मजबूत बनावट और सेफ्टी के लिए बेहद पॉपुलर है. इस माइक्रो-एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे बच्चों और बुजुर्गों के सफर के लिए बेहद सुरक्षित बनाती है. इसका हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और बोल्ड एसयूवी डिजाइन इसे हर तरह की सड़कों पर आसानी से चलने में मदद करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹5,64,990 से शुरू होती है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें सनरूफ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ट्विन-सिलेंडर तकनीक वाला बड़ा बूट स्पेस मिलता है. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगभग 20.09 किमी/लीटर का माइलेज देता है. वहीं, बजट अनुकूल ड्राइविंग के लिए इसका सीएनजी वेरिएंट लगभग 26.99 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज देने में सक्षम है. इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलते हैं.

Hyundai Exter: ये अपने मॉडर्न लुक और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के कारण मध्यमवर्गीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. इस एसयूवी में सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसका केबिन काफी वेंटिलेटेड है और इसमें बैठना बेहद आरामदायक है, जिससे लंबी दूरी के पारिवारिक सफर में थकान नहीं होती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹5,79,900 है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस गाड़ी में सिंगल-पेन सनरूफ, डैशकैम और 8 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसका 1.2 लीटर 4-सिलेंडर इंजन बेहद शांत और रिफाइंड है. माइलेज की बात करें, तो इसका पेट्रोल वेरिएंट करीब 19.4 किमी/लीटर का एवरेज देता है. इसके साथ ही, फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) मोड में ये एसयूवी 27.1 किमी/किग्रा का बेहतरीन माइलेज देती है.

Nissan Magnite: ये कम कीमत में बड़ी एसयूवी का अहसास कराने के लिए जानी जाती है. इसका आक्रामक फ्रंट ग्रिल, क्रोम फिनिश और स्पोर्टी लुक सड़क पर इसे एक बड़ी एसयूवी की उपस्थिति देता है. केबिन के अंदर बेहतरीन लेगरूम और चौड़ी सीटें मिलती हैं, जो पांच सदस्यों वाले परिवार के लिए बहुत व्यावहारिक और आरामदायक साबित होती हैं. इसे मात्र ₹5,79,900 में खरीदा जा सकता है.

मैग्नाइट में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और क्रूज़ कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें सीएनजी का विकल्प नहीं मिलता है, लेकिन इसका 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 19.35 किमी/लीटर का माइलेज देता है. अधिक पावर चाहने वालों के लिए इसका टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो करीब 20 किमी/लीटर का माइलेज निकाल लेता है.

Skoda Kylaq: सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में काइलैक ने अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और यूरोपियन ड्राइविंग डायनेमिक्स के साथ नया बेंचमार्क स्थापित किया है. Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त ये गाड़ी सेफ्टी के मामले में बेजोड़ है. इसका सस्पेंशन खराब रास्तों के झटकों को आसानी से सोख लेता है, जिससे फैमिली को एक स्टेबल और सेफ सफर मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7,59,000 से शुरू होती है.

इस एसयूवी में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें केवल 1.0-लीटर टीएसआई (TSI) टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो काफी दमदार है. ये गाड़ी सीएनजी में नहीं आती है, लेकिन इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 19.68 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.05 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।