Automobile

Best Twin Cylinder Bikes in India 2026: Interceptor 650 vs GT 650 vs Ninja 650 | Price, Mileage & Performance

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन मोटरसाइकिल मार्केट में ट्विन-सिलिंडर इंजन वाली बाइक्स का क्रेज है. इनमें Royal Enfield Interceptor 650, Continental GT 650 और Kawasaki Ninja 650 तीनों ही अपनी क्लास में मजबूत दावेदार हैं. RE की 650cc सीरीज बजट और क्लासिक स्टाइलिंग के लिए पॉपुलर है, जबकि Kawasaki Ninja 650 परफॉर्मेंस और स्पोर्टी राइडिंग देती है.

ये तीनों बाइक्स स्मूद पावर डिलीवरी, कम वाइब्रेशन और लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतरीन हैं. अगर आप एक विश्वसनीय टूरर, स्टाइलिश कैफे रेसर या हाई-स्पीड स्पोर्ट बाइक चाहते हैं, तो इनमें से कोई भी विकल्प आपकी जरूरत पूरी कर सकता है. आइए जानते हैं कि इन तीनों में किस बाइक को खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा?

Royal Enfield Interceptor 650

ऑल-राउंडर क्लासिक डिजाइन के साथ ये एक परफेक्ट रेट्रो रोडस्टर है. इसका 648 cc एयर-ऑयल कूल्ड पैरलल-ट्विन इंजन 47 bhp पावर और 52 Nm टॉर्क देता है. सिटी ट्रैफिक से लेकर हाईवे क्रूजिंग तक ये बाइक आसानी से हैंडल करती है. कम्फर्टेबल अपराइट पोजीशन, वाइड हैंडलबार और अच्छा सीट हीट आपको लंबी राइड्स पर थकान नहीं होने देते.

कीमत एक्स-शोरूम लगभग ₹3.32 लाख से ₹3.66 लाख तक है. माइलेज रियल वर्ल्ड में 23-25 kmpl मिल जाता है. डुअल चैनल ABS, डिस्क ब्रेक्स और ट्यूबलर फ्रेम के साथ हैंडलिंग भी भरोसेमंद है. सर्विस नेटवर्क और पार्ट्स की उपलब्धता RE की सबसे बड़ी ताकत है. अगर आप रोजाना इस्तेमाल और वीकेंड टूरिंग दोनों के लिए बाइक चाहते हैं तो Interceptor 650 बेस्ट चॉइस है.

Royal Enfield Continental GT 650

RE की ये बाइक Interceptor का ही स्पोर्टियर वर्जन है. इसे क्लिप-ऑन हैंडलबार, रियर-सेट फुटपेग और कैफे रेसर स्टाइलिंग ज्यादा आक्रामक बनाती है. इंजन वही 648 cc छमता वाला है, लेकिन राइडिंग पोजीशन की वजह से ये कॉर्नर्स में ज्यादा मजा देती है.

कीमत लगभग ₹3.53 लाख से शुरू होती है. GT 650 उन राइडर्स के लिए परफेक्ट है, जो स्टाइल और थ्रिल चाहते हैं. हालांकि लंबी टूरिंग में Interceptor की तुलना में ये थोड़ी कम आरामदायक हो सकती है. दोनों RE मॉडल्स में इंजन का थंप और वाइब्स राइडिंग एक्सपीरियंस को यादगार बनाते हैं.

Kawasaki Ninja 650

अगर आपको रॉ पावर और स्पोर्टी परफॉर्मेंस चाहिए तो Kawasaki Ninja 650 बेजोड़ है. इसका 649 cc लिक्विड-कूल्ड पैरलल-ट्विन इंजन 68 PS पावर और 62-64 Nm टॉर्क देता है.ये 0-100 kmph की स्पीड मात्र कुछ सेकंड में पूरा कर लेती है. टॉप स्पीड 200 kmph+ आसानी से छू लेती है.

कीमत एक्स-शोरूम ₹7.91 लाख (2026 मॉडल) है. RE बाइक्स से दोगुनी से ज्यादा है, लेकिन रिफाइनमेंट, ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम इसे प्रीमियम बनाते हैं. वजन सिर्फ 196 kg होने से हैंडलिंग बहुत फास्ट है. हाईवे और ट्रैक दोनों पर Ninja 650 का मज़ा अलग है.

हमारी सलाह: बजट और कम्फर्ट के लिए RE Interceptor 650 चुनें. स्टाइल के शौकीन GT 650 ले सकते हैं. जबकि परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील के लिए Ninja 650 बेस्ट है. टेस्ट राइड जरूर लें, क्योंकि एर्गोनॉमिक्स हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होते हैं. कुल मिलाकर ये तीनों बाइक्स ट्विन-सिलिंडर सेगमेंट को और रोचक बनाती हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।