Bharat Taxi App: ड्राइवरों के लिए जीरो कमीशन राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म

Bharat Taxi App देश का पहला और सबसे बड़ा कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो ड्राइवरों (सारथियों) को सिर्फ कामगार नहीं बल्कि मालिक बनाएगा. Ola-Uber जैसी कंपनियों में 20-30% कमीशन कटता है, लेकिन यहां जीरो कमीशन मॉडल है. ड्राइवर को किराए का लगभग पूरा हिस्सामिलता है. उन्हें मामली रूप ये 30 रुपये की डेली फीस देनी होती है.

सरकार के सहयोग से शुरू ये सेवा ड्राइवरों की आय बढ़ाएगी, सामाजिक सुरक्षा देगी और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में मदद करेगी. ‘सारथी ही मालिक’ के सिद्धांत पर आधारित ये प्लेटफॉर्म दिल्ली से शुरू होकर पूरे देश में फैल रहा है, जहां लाखों ड्राइवर पहले से जुड़ चुके हैं. इससे ड्राइवरों को आर्थिक आजादी, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. आइए, इन्हें अलग-अलग प्वाइंट्स में समझते हैं.

जीरो कमीशन: ड्राइवर की जेब में पूरी कमाई

इसमें कोई भी पर-राइड कमीशन नहीं कटता है. ड्राइवर को किराए का 100% सीधे मिलता है, सिर्फ ₹30 दैनिक एक्सेस फीस देनी होती है. इससे रोजाना कमाई 20-30% तक बढ़ जाती है.

कोऑपरेटिव मॉडल में स्वामित्व और शेयर

हर सारथी को कम से कम 5 शेयर (₹500) मिलते हैं, जिससे वे कंपनी के सह-मालिक बनते हैं. मुनाफे में डिविडेंड, प्रॉफिट शेयरिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व का अधिकार मिलता है. अमूल मॉडल की तरह लंबे समय में अतिरिक्त आय की जा सकती है.

3. बीमा कवर: ₹5 लाख पर्सनल एक्सीडेंट + ₹5 लाख फैमिली हेल्थ

दुर्घटना या बीमारी में मजबूत सुरक्षा दी गई है. हर रजिस्टर्ड ड्राइवर और परिवार को ये कवर मिलता है, जो अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नहीं है. इससे ड्राइवर अपने साथ-साथ अपनी फैमिली को भी सुरक्षित रख सकेगा.

4. सोशल सिक्योरिटी और रिटायरमेंट बेनिफिट्स

पेंशन, रिटायरमेंट सेविंग्स, गोल्ड सेविंग्स और सरकारी योजनाओं का लाभ. इससे असंगठित क्षेत्र के ड्राइवरों को लंबी अवधि की आर्थिक स्थिरता मिलती है.

5. महिला सारथियों को विशेष समर्थन

‘स्कूटी दीदी’ या ‘सारथी दीदी’ प्रोग्राम से महिलाओं को ट्रेनिंग, सुरक्षा और इंसेंटिव दिया जा रहा है. कोई एक्सक्लूसिविटी नहीं है. अन्य ऐप्स पर भी काम कर सकते हैं. ऐसे में महिला राइडर की भी आय बढ़ेगी.

कुल मिलाकर, Bharat Taxi सहकारिता के सिद्धांत पर आधारित है, जहां ड्राइवर सिर्फ कामगार नहीं बल्कि मालिक हैं. ये दिल्ली से शुरू होकर जल्द देशव्यापी विस्तार होगा, जहां 2.5 लाख+ वाहन और 3 लाख+ ड्राइवर जुड़ चुके हैं. अगर आप ड्राइवर हैं, तो Bharat Taxi Driver ऐप डाउनलोड करके रजिस्टर कर सकते हैं और इन फायदों का लाभ उठा सकते हैं.