Bharat Taxi App Complete Guide Hindi: सरकारी टैक्सी ऐप में क्या खास, कैसे करें इस्तेमाल और ड्राइवर कैसे जुड़ें

सतीश कुमार
6 Min Read

Bharat Taxi App: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने देश के पहले कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग ऐप को पेश किया है. इसका नाम Bharat Taxi App है और ये काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कुछ राज्यों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा था. अब इसे पूरी तरह से लॉन्च कर दिया गया है. Bharat Taxi App को Sahakar Taxi Cooperative Ltd. द्वारा संचालित किया जा रहा है.

ये ड्राइवरों को ‘सारथी’ मानकर उन्हें मालिक बनाता है. ऐप में कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है. इस ऐप के माध्यम से रोज 10,000+ राइड्स हो रही हैं और 3 लाख+ ड्राइवर रजिस्टर्ड हो चुके हैं. अगर आप भारत टैक्सी ऐप से बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. आइए, जानते हैं कि ये क्या है, कैसे काम करता है, महिलाओं के लिए कितना सही रहेगा और इसमें ड्राइवर कैसे बना जा सकता है.

Bharat Taxi App क्या है?

Bharat Taxi App देश का पहला सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो ड्राइवरों द्वारा संचालित और स्वामित्व वाला है. इस ऐप को सहकारिता मंत्रालय और NeGD (नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन) ने साथ मिलकर डेवलप किया है. सरकार इस App के माध्यम से कैब ड्राइवर के साथ-साथ यात्रा करने वालों को कमीशन मुक्त करना चाहती है.

5 फरवरी 2026 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा औपचारिक रूप से इसे लॉन्च किया गया है. ये ऐप दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर पूरे देश में फैल रहा है. जीरो कमीशन मॉडल, कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं और ड्राइवरों को 100% कमाई जैसी विशेषताएं इसे मौजूदा टैक्सी एप के मुकाबले एकदम अलग बनाती हैं. इसे ‘स्वदेशी, सहकार, सेवा, सुरक्षा’ के कॉन्सेप्ट पर डिजाइन किया गया है और इसमें ड्राइवरों को भी ‘सारथी’ कहकर सम्मान दिया गया है.

कॉन्सेप्ट क्या है?

भारत टैक्सी का मूल कॉन्सेप्ट सहकारी मॉडल पर टिका है, जहां ड्राइवर ही मालिक हैं. ये दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में काम कर रहा है. निजी ऐप्स में जहां कंपनी 20-30% कमीशन काटती है, वहीं भारत टैक्सी को जीरो कमीशन के साथ पेश किया गया है. यानी राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के पास जाता है. ये ऐप कैब, ऑटो और बाइक राइड्स ऑफर करता है, साथ ही आउटस्टेशन, राउंड ट्रिप और वन-वे सर्विस भी उपलब्ध है.

Ola, Uber और Rapido से कितना अलग?

ओला-उबर जैसे प्राइवेट ऐप में 20-30% कमीशन कटता है. भारत टैक्सी में शुरुआत में 0% कमीशन कट रहा है, जिससे ड्राइवर को पूरा पैसा मिलता है. ओला, उबर और रैपिडो में पीक आवर में सर्ज चार्ज लगता है (कभी 2-3 गुना तक), भारत टैक्सी में कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं है. इसका किराया पारदर्शी और फिक्स्ड रहता है. ओला-उबर प्राइवेट कंपनियां हैं, जबकि भारत टैक्सी सहकारी है. इसके अलावा, भारत टैक्सी में ड्राइवरों को ₹5 लाख एक्सीडेंट इंश्योरेंस और फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है.

Bharat Taxi App में ड्राइवर कैसे बनें?

Bharat Taxi App के लिए ड्राइवर बनना बहुत आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  1. ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store या Apple App Store से “Bharat Taxi Driver” या “BharatCabs Pilot” सर्च करें और डाउनलोड करें.
  2. रजिस्ट्रेशन: मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरीफाई करें.
  3. डिटेल्स भरें: नाम, ईमेल, वाहन डिटेल्स (कार/ऑटो/बाइक), ड्राइविंग लाइसेंस, RC, पुलिस वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  4. वेरिफिकेशन: DigiLocker से ऑटोमैटिक वेरिफाई हो सकता है. पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है.
  5. प्रोफाइल पूरा करें: फोटो, बैकग्राउंड चेक करें.
  6. एक्टिवेशन: अप्रूवल के बाद ऐप में लॉगिन कर राइड्स शुरू करें.

ड्राइवरों को ₹5 लाख एक्सीडेंट और हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है. घर बैठे 2 मिनट में ID बन सकती है. ज्यादा जानकारी के लिए ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट bharattaxiapp.com देखें.

महिलाओं के लिए कितना खास?

भारत टैक्सी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर खास फोकस करता है. इसे इन विशेषताओं के साथ पेश किया गया है-

  • Bike Didi प्रोग्राम: महिलाओं के लिए बाइक टैक्सी ड्राइवर बनने का मौका. अब तक 150+ महिला ड्राइवर जुड़ चुकी हैं.
  • Woman Driver for Woman Rider: महिला यात्रियों के लिए महिला ड्राइवर वाली राइड्स.
  • SOS और इमरजेंसी फीचर्स: एक टैप SOS बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अलर्ट, सायरन एक्टिवेशन, 24/7 सपोर्ट.
  • पुलिस टाई-अप: दिल्ली में 35 स्पेशल पुलिस बूथ, लोकल पुलिस से डायरेक्ट कनेक्शन.
  • सेफ्टी प्रोटोकॉल: सभी ड्राइवर पुलिस वेरिफाइड, रियल-टाइम मॉनिटरिंग.

Baharat Taxi App कैसे यूज करें?

  • ऐप डाउनलोड: Play Store या App Store से “Bharat Taxi” सर्च कर डाउनलोड करें.
  • रजिस्ट्रेशन: मोबाइल नंबर डालें -OTP वेरीफाई – नाम, ईमेल भरें. डिसेबिलिटी डिटेल्स अगर हों तो ऐड करें.
  • प्रोफाइल सेटअप: होम/ऑफिस एड्रेस सेव करें, पेमेंट मेथड (UPI, कार्ड, कैश) जोड़ें.

राइड कैसे बुक होगी?

  • होम पेज पर “Where would you like to go?” पर क्लिक करें.
  • पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें.
  • सर्विस चुनें: कैब, ऑटो, बाइक.
  • किराया देखें ( इसमें कोई छिपा चार्ज नहीं होगा).
  • कन्फर्म करें, आपकी राइड बुक हो जाएगी.
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.