नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने जेईई मेंस 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. पेपर-1 (बीई/बीटेक) में शामिल हुए उम्मीदवार का अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि जेईई मेंस 2026 परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड यानी सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित हुई थी. इसके अलावा यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी. इन 13 भाषाओं में असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, हिंदी, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल थी. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि जेईई मेंस 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड कैसे देख सकते हैं और इस बाद जेईई मेंस में किसने टॉप किया.
13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल
ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार इस बार कुल 13,55,293 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 4,67,817 महिला और 8,87,476 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे. वहीं परीक्षा में 13,04,653 उम्मीदवार शामिल हुए. उपस्थिति प्रतिशत 96.26 प्रतिशत रहा जो काफी बेहतर माना जा रहा है. इसके अलावा उपस्थित उम्मीदवारों में 4,49,568 महिला और 8,55,085 पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे.
JEE Main 2026 में 12 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेंस 2026 पेपर-1 (बीई/बीटेक) में 12 उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है. इनमें दिल्ली एनसीटी के श्रेयस मिश्रा सहित आंध्र प्रदेश के नरेंद्र बाबू गारी महिथ, बिहार के शुभम कुमार, राजस्थान के कबीर छिल्लर, राजस्थान के चिरंजीब कर, ओडिशा के भावेश पात्रा, हरियाणा के अनय जैन, राजस्थान के अर्नव गौतम, आंध्र प्रदेश के पसाला मोहिथ, महाराष्ट्र के माधव विराडिया, गुजरात के पुरोहित निमय और तेलंगाना के विवान शरद माहेश्वरी शामिल है. इसके अलावा कई राज्यों के छात्रों ने परीक्षा में 99.99 से ज्यादा पर्सेंटाइल स्कोर किया है. एनडीए की ओर जारी स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का विषयवार पर्सेंटाइल, ओवर ऑल एनटीए स्कोर और दूसरी जानकारी दी गई है. सेशन-1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा.
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
जेईई मेंस 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें. इसके बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-18 फरवरी से जारी हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर भूलकर भी ये गलती न करें छात्र
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

