Bihar Election Result: एनडीए की सुनामी में 9 सीटों पर 1000 से कम वोटों का रोमांचक अंतर

Aman Shanti In
2 Min Read

Bihar Election Result। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 243 में से 202 सीटें जीतीं। भाजपा ने 89 और जदयू ने 85 सीटें हासिल कीं। वहीं विपक्षी महागठबंधन को महज 35 सीटें मिलीं, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 25 सीटें ही नसीब हुईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार सत्ता में वापसी कर रहे हैं।

चुनाव में रिकॉर्ड 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी ने निर्णायक भूमिका निभाई। NDA की जीत को महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं, कानून-व्यवस्था और युवा सशक्तिकरण से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे महिला और युवा की जीत बतायाएनडीए की इस सुनामी के बीच 9 सीटों पर जीत का अंतर 1000 वोटों से कम रहा। ये सीटें हैं-

विपक्ष ने इन सीटों पर मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा, कई सीटों पर खेल हुआ है। राहुल गांधी ने चुनाव को शुरुआत से ही अनुचित बताया। हालांकि चुनाव आयोग ने सभी आरोप खारिज कर दिए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक कुणाल प्रताप सिंह ने बिहार चुनाव परिणाम को लेकर ईवीएमऔर प्रक्रिया पर सवाल उठाने को जमीनी हकीकत से परे बताया है। वे चंपारण क्षेत्र (पूर्वी और पश्चिमी) के परिणामों को प्रक्रिया की निष्पक्षता का प्रमाण मानते हैं, जहां 21 सीटों में से महागठबंधन ने तीन सीटें बहुत मामूली अंतर से जीती हैं।

Share This Article
Leave a Comment