Bihar Election 2025: चर्चित अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी इन दिनों विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार में हैं। प्रचार अभियान के दौरान थोड़ा वक्त निकालकर स्मृति ईरानी गोलगप्पे का लुत्फ उठाती नजर आईं।
बिहार में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के तहत मतदान हो चुका है। सभी पार्टी के नेता चुनावों के मद्देनजर प्रचार अभियान में जुटे हैं। भाजपा नेता और अभिनेत्री स्मृति ईरानी भी कैंपेन के लिए बिहार में हैं। इस दौरान उन्हें थोड़ी फुरसत मिली तो वहां के स्ट्रीट फूड के चटखारे लेती दिखीं।
कैंपेन के बीच उठाया गोलगप्पे का लुत्फ
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें स्मृति ईरानी गोलगप्पे खाते दिख रही हैं। वे भाजपा सांसद अनिल बलूनी और अन्य पार्टी नेताओं के साथ स्ट्रीट फूड के ठेले के पास खड़ी नजर आ रही हैं। कैंपेन से थोड़ी फुरसत निकालकर सभी ने गोलगप्पे का लुत्फ उठाया।

