hamirpur 55 दिन बाद मिले BJP नेता प्रीतम सिंह हमीरपुर के कोर्ट में हुए पेश, तीन दिन वृद्धाश्रम में रहेंगे

सतीश कुमार

hamirpur। पुलिस के लिए सिरदर्द बने भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान को बरामद करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। शनिवार की सुबह पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया।

जहां पर करीब वह साढ़े चार घंटे तक रहे। पूछताछ की कार्रवाई के बाद सीजेएम विजय कुमार के आदेश पर भाजपा नेता को तीन दिन के लिए वृद्धाश्रम में रखा जाएगा।

कोर्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस भाजपा नेता को कानपुर सागर हाईवे स्थित वृद्धाश्रम ले गई। जहां उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच एक कमरे में रखा गया है। आगामी 16 दिसंबर को पुलिस वृद्धाश्रम से उन्हें हाईकोर्ट पेशी के लिए प्रयागराज ले जाएगी।

बीते 18 अक्टूबर की रात भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान के पेट्रोल पंप में हुए विवाद के बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई थी। जहां से 19 अक्टूबर की सुबह आपसी सुलह समझौता के बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया है। 19 अक्टूबर से प्रीतम सिंह किसान लापता हो गए थे।

वहीं उनके भाई वीर सिंह के द्वारा बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका 28 नवंबर को हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने तीन नवंबर को पुलिस को प्रीतम सिंह किसान को कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद लगातार पुलिस भाजपा नेता को बरामद करने में जुटी हुई थी।

इस बीच कई तारीखें भी पड़ीं और पुलिस अधीक्षक को भी इसमें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने 55वें दिन लापता भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान को लखनऊ के दुबग्गा स्थित उनके रिश्तेदार के घर से शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया।

जिसके चलते शनिवार की सुबह आठ बजे पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा नेता को सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां पर करीब साढ़े चार घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सीजेएम विजय कुमार ने तीन दिन तक भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान को वृद्धाश्रम में पुलिस सुरक्षा के बीच रखने के आदेश दिए हैं।

सीजेएम के आदेश के बाद पुलिस भाजपा नेता को वृद्धाश्रम ले गई। जहां उन्हें एक अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है और सुरक्षा में दो दारोगा व चार पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जहां से 16 दिसंबर की सुबह भाजपा नेता को हाईकोर्ट पेशी के लिए प्रयागराज ले जाया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment