Hathras News: BJP नेता की बेटी से बीच रास्ते छेड़छाड़, वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार..देखें वीडियो

सतीश कुमार

Hathras News !  उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक छात्रा से छेड़छाड़ करना युवक को काफी भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया है। दरअसल, यह छात्रा कोई आम लड़की नहीं बल्कि बीजेपी नेता की बेटी थी। युवक जिसका नाम अंकुश उपाध्याय है उसने सरेराह BJP नेता की पुत्री/छात्रा से छेड़छाड़ कर दिया । यह घटना वहीं पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक अंकुश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस के कस्बा सिकंदराऊ की है। जहां पर कोचिंग सेंटर से लौट रही छात्रा के गाल पर हाथ मारकर मनचले भाग गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक छात्रा के बगल से निकलते हैं, और गाल पर हाथ पर कर तेजी से निकल जाते हैं।

तेजी से निकल जाते हैं।

 

इस घटना पर सोशल मीडिया में यूजर तरह तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। एक युजर ने लिखा कि ”अंकुश उपाध्याय नाम है तभी हम कहे पुलिस इतना हल्का बल प्रयोग क्यों किया, लंगड़ाते हुए इसको वीडियो नहीं आदर सहित थाने से गिरफ्तारी वाला फोटो जारी कर दिया”

वहीं एक अन्य यूजर ले लिखा ‘सवाल यह नहीं है, वह छात्रा BJP नेता की पुत्री है। किसी की भी बहन या बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना होती है, तो कठोर कार्रवाई होना ही चाहिए। लड़की के पिता किसी दल के नेता हों या आम आदमी।”

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment