Ավտո նորություններ

BMW X1 LWB लॉन्च: ₹49.90 लाख में आई लग्जरी SUV, पीछे बैठने वालों के लिए जबरदस्त स्पेस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

BMW ने भारत में X1 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) को 49.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. ये स्टैंडर्ड व्हीलबेस X1 और इलेक्ट्रिक iX1 के साथ उपलब्ध है. दिलचस्प बात ये है कि LWB वर्जन स्टैंडर्ड X1 से 1 लाख रुपये और iX1 LWB से 1.50 लाख रुपये सस्ता है. ये मॉडल मुख्य रूप से रियर पैसेंजर्स को ज्यादा जगह देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसकी कुल लंबाई 4,616 मिमी है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 116 मिमी ज्यादा है, जबकि व्हीलबेस 108 मिमी बढ़ाकर 2,800 मिमी कर दिया गया है.

इससे रियर में 109 मिमी अतिरिक्त नी-रूम मिलता है. ये Audi Q3 और Mercedes-Benz GLA जैसे कंपटीटर्स के खिलाफ स्पेस का फायदा लेकर आती है. BMW ने इसे चेन्नई प्लांट में असेंबल किया है और इसे पेट्रोल-ओनली ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. खरीदारों को प्रीमियम लग्जरी SUV में ज्यादा आराम और जगह का एक्सपीरिएंस मिलेगा. इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफ़ॉर्मेंस तक की डिटेल जान लीजिए.

डिजाइन और इंटीरियर

एक्सटीरियर में स्टैंडर्ड X1 जैसा ही लुक है, लेकिन लॉन्गर बॉडी के कारण साइड प्रोफाइल ज्यादा प्रभावशाली दिखती है. क्रोम विंडोलाइन, डोर सिल्स और रियर बंपर पर सिल्वर इंसर्ट्स इसे अलग पहचान देते हैं. LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स वही हैं. ये 18-इंच अलॉय व्हील्स पर रोल करता है. उपलब्ध कलर्स में मिनरल व्हाइट, कार्बन ब्लैक, नाइट डस्क ब्लू और स्काईस्क्रेपर ग्रे शामिल हैं.

इसके केबिन में सबसे बड़ा बदलाव रियर सीट स्पेस का है. रियर सीट कुशन 15 मिमी लंबा है और नी-रूम में 109 मिमी की बढ़ोतरी हुई है. फिक्स्ड ग्लास रूफ, पावर्ड फ्रंट सीट्स और रीक्लाइनिंग रियर सीट्स आराम बढ़ाते हैं. बूट स्पेस 540 लीटर है, जो सीट फोल्ड करने पर 1,700 लीटर तक हो जाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

BMW कर्व्ड डिस्प्ले (डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट), वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, डिजिटल की और BMW OS 9 जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. 360-डिग्री कैमरा भी शामिल है. सेफ्टी के लिए इसे आठ एयरबैग्स (नी एयरबैग सहित), लेवल-2 ADAS (ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट), पार्क असिस्ट प्लस विद रिवर्सिंग असिस्टेंट, ABS, DSC और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 154 bhp पावर और 230 Nm टॉर्क देता है. ये सेवन-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ आती है. डीजल ऑप्शन LWB में उपलब्ध नहीं है. सस्पेंशन को लॉन्गर व्हीलबेस के लिए कम्फर्ट-ट्यून किया गया है, जिससे राइड स्मूद रहती है. 0-100 किमी/घंटा लगभग 9.3 सेकंड में पूरा होता है. कुल मिलाकर X1 LWB उन खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो प्रीमियम ब्रांड में ज्यादा रियर स्पेस और आराम चाहते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։