Tech News

Boat Stone 900: बोट लाया जबरदस्त साउन्ड वाला नया पार्टी स्पीकर, 15 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानिए फीचर्स और कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारतीय कंपनी बोट ने भारत में अपना नया हाई-पावर पोर्टेबल स्पीकर Boat Stone 900 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि इस लॉन्च के साथ Stone पोर्टफोलियो के तहत एक नई प्रोडक्ट लाइनअप की शुरुआत भी हो रही है और आने वाले महीनों में और भी मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

बोट के अनुसार आउटडोर लाइफ़स्टाइल, यात्रा, फ़िटनेस गतिविधियों और सोशल गैदरिंग की वजह से हाई-पावर पोर्टेबल स्पीकर की कैटेगरी ग्लोबल ऑडियो मार्केट में तेज़ी से बढ़ते सेगमेंट के तौर पर उभरी है। ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट चाहते हैं जिनमें ज़बरदस्त साउंड, आसानी से कहीं भी ले जाने की सुविधा (पोर्टेबिलिटी) और लंबी बैटरी लाइफ़ हो। इसी को ध्यान में रखते हुए Boat Stone 900 लॉन्च किया गया है जिसमें किफ़ायती कीमत पर यूजर्स को प्रीमियम क्वालिटी वाली ऑडियो मिल सकेगी। 

बोट स्टोन 900 स्पीकर 80W की क्षमता वाला एक स्पीकर है। इस स्पीकर में डुअल ड्राइवर्स और खास ट्वीटर्स लगाए गए हैं जिससे बोट की सिग्नेचर साउंड के साथ कई शानदार एंटरटेनमेंट फ़ीचर्स मिलेंगे। इस स्पीकर में म्यूज़िक के साथ सिंक होने वाली डायनामिक RGB लाइटिंग भी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इस स्पीकर से 15 घंटे का प्लेबैक मिलेगा।  

इस स्पीकर को IPX5 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी की छींटों और पसीने गिरने से सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता रखती है। इससे आप इस स्पीकर को पूलसाइड, फ़िटनेस सेशन और आउटडोर में बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कनेक्टिविटी की बात करें तो Boat Stone 900 स्पीकर ब्लूटूथ v5.3 को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें AUX और USB प्लेबैक का सपोर्ट भी दिया गया है इससे यूज़र्स को कई डिवाइस और फ़ॉर्मेट से कनेक्ट करने का विकल्प मिलता है।  

Boat Stone 900 स्पीकर ग्रेफाइट ब्लैक और जंगल टेरेन जैसे 2 रंगों के साथ पेश हुआ है। इसकी कीमत ₹5,999 है। ग्राहक इसे बोट की आधिकारिक साइट के साथ Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।