Breaking News : काशीदास बाबा के पूजन की तैयारी के दौरान करंट लगने से 4 की मौत, मचा कोहराम

Ritik Rajput

Breaking News ! गाजीपुर के मरदह थानाक्षेत्र के नरवर गांव में चर्चित सुरेंद्र पंथी के घर काशीदास बाबा के पूजन की तैयारी के दौरान विद्युत तार से बांस के स्पर्श होने से लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को आनन फानन में मऊ के फातिमा हॉस्पिटल लाया गया जहां 4 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में छोटेलाल यादव ( 35 वर्ष),रविंद्र यादव उर्फ कल्लू(29 वर्ष), गोरख यादव ( 23 वर्ष), और अमन यादव ( 19 वर्ष) है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया।

Share This Article
Follow:
पत्रकारिता में 5 सालों का अनुभव है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। रिसर्च स्टोरी और Sports संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment