Breaking News Hindi : डीएम के प्रयास से सामु0 स्वा0 केन्द्र दीनशाह गौरा को मिले महत्वपूर्ण उपकरण

Ritik Rajput
1 Min Read

Breaking News Hindi  ! रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के प्रयास से सीआरएस फंड के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दीनशाहगौरा रायबरेली में 25 के0वी0ए0 का जनरेटर, सीबीसी मशीन, डिलीवरी टेबल सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध कराये गये है। जिसका उद्घाटन/अनावरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दीनशाहगौरा, रायबरेली पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चन्द्रा द्वारा किया गया।

मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 अरुण कुमार, जिला स्वा0 शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार सचान सहित अन्य विकास खण्ड के अधिकारीगण मौजूद रहें। यह कार्यक्रम अधीक्षक सामु०स्था०केन्द्र डा0 ज्ञान प्रताप सिसोदीया की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 ज्ञान प्रताप सिसोदिया व उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा की गई मदद की सराहना की और धन्यवाद किया गया। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Share This Article
Follow:
पत्रकारिता में 5 सालों का अनुभव है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। रिसर्च स्टोरी और Sports संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *