Automobile

BSA Scrambler 650 vs Gold Star 650: कौन है बेहतर? कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की तुलना

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

BSA Scrambler 650 और Gold Star 650 दोनों ही Classic Legends की BSA ब्रांड की दो आकर्षक 650cc रेट्रो मोटरसाइकिलें हैं. Gold Star 650 क्लासिक रोडस्टर स्टाइल की प्रतीक है, जबकि Scrambler 650 रफ एडवेंचर और ऑफ-रोड क्षमता के साथ नियो-रेट्रो लुक वाली है. दोनों में 652 cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो लगभग 45 PS पावर और 55 Nm टॉर्क देता है.

भारत में Gold Star 650 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.10 लाख से ₹3.45 लाख तक है, जबकि Scrambler 650 हाल ही में लॉन्च हुई है और इसकी शुरुआती कीमत ₹3.25 लाख से ₹3.41 लाख (रेवन ब्लैक, विक्टर येलो, थंडर ग्रे कलर्स) तक जाती है. Scrambler थोड़ी महंगी और भारी है, लेकिन हाई ग्राउंड क्लियरेंस और डुअल-पर्पस टायर के साथ ज्यादा वर्सेटाइल है. Gold Star शहर और हाईवे के लिए आरामदायक है. दोनों प्रीमियम फिट-फिनिश, ब्रेम्बो ब्रेक और Pirelli टायर के साथ आती हैं. आइए इनके बीच का अंतर जानते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

BSA Gold Star 650 प्योर क्लासिक रेट्रो लुक वाली है. इसमें राउंड हेडलैंप, क्लासिक फ्यूल टैंक, लो सीट हाइट और रोडस्टर स्टाइलिंग है, जो पुरानी BSA Gold Star मोटरसाइकिलों की याद दिलाती है. ये शहर की सड़कों और लंबी हाईवे राइड्स के लिए परफेक्ट दिखती है. वहीं, BSA Scrambler 650 ज्यादा रग्ड और एडवेंचरस है. इसमें हाई फ्रंट फेंडर, ऊंची हैंडलबार, स्लिमर टेल सेक्शन, 19-इंच फ्रंट व्हील और Pirelli Scorpion Rally STR जैसे सेमी-नॉबी टायर हैं.

Scrambler का व्हीलबेस लंबा (1465 mm) और ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा (187 mm) है, जो हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए उपयुक्त बनाता है. Scrambler की सीट हाइट 820 mm है (Gold Star में 780-782 mm), इसलिए लंबे राइडर्स को Scrambler ज्यादा आरामदायक लग सकती है, जबकि छोटे कद वालों को Gold Star बेहतर है. Scrambler में डिजिटल डैश और स्क्रैम्बलर एक्सेंट्स हैं, जबकि Gold Star में एनालॉग-डिजिटल कॉम्बिनेशन ज्यादा रेट्रो फील देता है. कुल मिलाकर, Gold Star एलिगेंट और क्लासिक है, Scrambler बोल्ड और वर्सेटाइल है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

दोनों बाइक्स में डुअल-चैनल ABS, ब्रेम्बो कैलिपर्स के साथ डिस्क ब्रेक, स्पोक व्हील्स और प्रीमियम फिनिश है. Scrambler का लॉन्ग व्हीलबेस और हाई पोजीशन इसे स्टेबल बनाते हैं, लेकिन शहर में थोड़ी भारी लग सकती है. Gold Star का छोटा व्हीलबेस (1425 mm) और कम सीट इसे ज्यादा कम्फर्टेबल बनाते हैं. दोनों में 12 लीटर फ्यूल टैंक है. Scrambler में ऑफ-रोड टायर और रिवाइज्ड सब-फ्रेम हैं, जो इसे हल्की ट्रेल्स के लिए बेहतर बनाते हैं. USB चार्जिंग और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स दोनों में कॉमन हैं. Gold Star में 6 कलर ऑप्शन्स हैं और Scrambler में 3 हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

दोनों में एक ही 652cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर DOHC इंजन है, जिसमें ट्विन-स्पार्क प्लग हैं. ये इंजन 6500 rpm पर करीब 45 PS पावर और 4000 rpm पर 55 Nm टॉर्क देता है. दोनों में ही 5-स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन है. खासकर लो और मिड-रेंज में टॉर्क डिलीवरी बहुत अच्छी है, जो शहर की राइडिंग और ओवरटेकिंग के लिए सुविधाजनक है. माइलेज 25 KMPL के आसपास है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।