BSNL KYC Scam: इन दिनों एक नोटिस ने BSNL यूजर्स की नींद उड़ा रखी है. इस फर्जी नोटिस में लिखा आ रहा है कि SIM KYC सस्पेंड होने के कारण फोन सर्विस एक्सेस नहीं की जा सकती. इसमें यह भी वॉर्निंग दी गई है कि अगले 24 घंटों में सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. नोटिस में BSNL और TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया) का लोगो भी यूज किया गया है ताकि लोगों को यह मैसेज असली लगे. अब इसे लेकर सरकार की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. सरकार का कहना है कि यह मैसेज पूरी तरह फेक है और इससे बचकर रहने की जरूरत है.
इस तरीके से लोगों को टारगेट कर रहे हैं स्कैमर
BSNL और TRAI के लोगो वाले इस नोटिस में लिखा गया है, ‘डियर कस्टमर, टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया ने आपकी सिम KYC को सस्पेंड कर दिया है. अगले 24 घंटों में आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. तुरंत कॉन्टैक्ट करें.’ इसके बाद इसमें सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करने की बात लिखी गई है. अब पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से इस नोटिस की सच्चाई बताई गई है. पीआईबी ने लिखा है कि अगर आपको भी ऐसा नोटिस मिला है तो सावधान रहें. यह नोटिस फर्जी है. BSNL कभी ऐसे नोटिस नहीं भेजती. किसी के भी साथ अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल्स शेयर न करें. पीआईबी का यह पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं.
Have you also received a notice purportedly from BSNL, claiming that the customer’s KYC has been suspended by @TRAI and the sim card will be blocked within 24 hrs❓#PIBFactCheck
❌ Beware! This Notice is #Fake.
✅ @BSNLCorporate never sends any such notices.
✅ Do not… pic.twitter.com/aGzW1fxa77
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 7, 2026
कैसे किया जा रहा है लोगों को टारगेट?
आमतौर पर स्कैमर इस तरह के नोटिस भेजकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं. इनमें कुछ घंटों या दिनों की डेडलाइन होती है, ताकि लोग हड़बड़ी में आकर बिना ज्यादा ध्यान दिए नोटिस पर लिखें नंबरों या ईमेल आईडी से संपर्क कर लें. जब भी कोई इन नंबरों पर संपर्क करता है तो स्कैमर उससे पर्सनल डिटेल्स पूछते हैं और OTP पता करने की कोशिश करते हैं. अगर कोई अपनी पर्सनल डिटेल्स और OTP शेयर कर देता है तो उसके खाते में सेव सारी रकम मिनटों में उड़ जाती है.
ऐसे स्कैम से कैसे करें बचाव?
- अनजान लोगों से आए मैसेज और ईमेल को ओपन न करें. न ही इनमें दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करें.
- सोशल मीडिया, मैसेज, ईमेल या कॉल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी पर्सनल डिटेल्स और OTP आदि शेयर न करें.
- अगर कोई बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर बात करता है तो संबंधित बैंक या विभाग ने कंफर्म जरूर करें.
- अपने फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें.
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया की लत हो जाएगी दूर, बस करने होंगे ये एकदम आसान काम