Budget 2026: ऐतिहासिक होगा 2026 का आम बजट! 1,2,3, नहीं 9 विशेष शुभ योग में आयेगा बजट, क्या है संकेत

सतीश कुमार
4 Min Read


Union Budget 2026: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. बजट का दिन हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. खास बात ये है कि ज्योतिष अनुसार 2026-27 का बजट बेहद शुभ संयोग में आ रहा है. इस दिन 1, 2 नहीं बल्कि 7 शुभ संयोग बन रहे हैं, ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार इस साल का बजट आम जनता के हित को लेकर सकारात्मक रहेगा. आइए जानते हैं बजट के दिन कौन-कौन से खास संयोग हैं. 

1 फरवरी को महासंयोग में आएगा बजट

  1. माघ पूर्णिमा – 1 फरवरी 2026 को बजट वाले दिन बेहद शुभ तिथि यानी माघ पूर्णिमा रहेगी. ज्योतिषियों के अनुसार पूर्णिमा तिथि को किसी भी बड़े और राष्ट्रहित से जुड़े कार्य के लिए श्रेष्ठ कहा गया है. ये तिथि मां लक्ष्मी से जुड़ी है. ऐसे में इस दिन पेश होने वाला बजट आर्थिक स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
  2. रवि पुष्य नक्षत्र – बजट के दौरान पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष में नक्षत्रों का राजा और अत्यंत शुभ (समृद्धि व पोषण देने वाला) माना गया है, यह शनि द्वारा शासित है, लेकिन इसमें गुरु के गुण भी होते हैं. इस दिन किया गया कार्य लंबे समय तक लाभ देता है. 
  3. चतुर्ग्रही योग – बजट के दिन मकर राशि में मंगल, शुक्र, बुध, सूर्य विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस दिन चतुर्ग्रही योग बनेगा. ज्योतिषियों के अनुसार चतुर्ग्रही योग करियर, धन में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
  4. आयुष्मान योग – इस योग में किए गए कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं और कभी विफल नहीं होते हैं. ये भाग्य बदलने वाला योग माना जाता है.
  5. सर्वार्थ सिद्धि योग – बजट के दिन सुबह 07:09- रात 11:58 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. अपने नाम अनुसार ये सर्व कार्य सिद्ध करने वाला योग है. इसमें शुरू किया गया कोई भी नया कार्य, जैसे व्यवसाय, खरीदारी, या निवेश, सफलता और लाभ की गारंटी देता है. 
  6. शुक्रादित्य योग – ये शुक्र और सूर्य की युति से बनने वाला योग है.व्यापारियों के लिए ये योग अच्छी खबर लाने वाला माना जाता है. 
  7. बुधादित्य योग – यदि यह योग केंद्र या त्रिकोण भावों में हो, तो जातक व्यापार में विशेष मुनाफा कमाता है. ऐसे में बजट बिजनेसमैन के लिए अच्छे दिन ला सकता है.
  8. लक्ष्मी नारायण राजयोग – ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र की युति (मिलन) से बनने वाला एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ राजयोग है, जो मुख्य रूप से वित्तीय समृद्धि लाता है. इस दिन ये दोनों ग्रह मकर राशि में रहेंगे. 
  9. आदित्य मंगल राजयोग – बजट वाले दिन इस योग का बनना सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता ला सकता है. ये संयोग मंगल और सूर्य की युति से बनता है, इस दिन ये दोनों ग्रह मकर राशि में रहेंगे.

Budget 2026: ग्रहों के संयोग से बजट 2026 बनेगा संतुलित, आम जनता के लिए क्या मंहगा और क्या सस्ता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment