Budget 2026 Cancer Relief: कैंसर की ये 17 दवाएं हुई सस्ती, यहां देख लें पूरी लिस्ट

सतीश कुमार
4 Min Read

Which Cancer Drugs Became Cheaper In Budget 2026: बजट 2026-27 में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिली है. सरकार ने ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर, ब्लड कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कुछ रेयर व कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 अहम दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का ऐलान किया है. यह फैसला उन मरीजों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय तक चलने वाले और महंगे इलाज पर निर्भर रहते हैं. इनमें से ज्यादातर दवाएं आधुनिक कैंसर ट्रीटमेंट का हिस्सा हैं. इनमें इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी और सेल-बेस्ड ट्रीटमेंट से जुड़ी दवाएं शामिल हैं. बजट 2026-27 में लिया गया यह फैसला हेल्थकेयर को ज्यादा किफायती बनाने और आयातित जीवनरक्षक दवाओं पर मरीजों का आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

कस्टम ड्यूटी छूट का मतलब क्या है?

कस्टम ड्यूटी वह टैक्स होता है, जो विदेश से भारत आने वाले सामान पर लगाया जाता है. जब कैंसर की दवाओं पर यह टैक्स हटा दिया जाता है, तो उनकी कुल लागत अपने आप कम हो जाती है. आसान शब्दों में कहें तो अब इन दवाओं को आयात करने पर अस्पतालों और कंपनियों को बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं देनी होगी, जिससे मरीजों को ये दवाएं पहले की तुलना में कम कीमत पर मिल सकती हैं.

कैंसर के इलाज के लिए ज्यादा खर्च

कैंसर का इलाज अक्सर लंबे समय तक चलता है और इसमें खर्च भी लगातार बढ़ता जाता है. ऐसे में दवाओं की कीमत में थोड़ी-सी भी कमी मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. सरकार का यह कदम बताता है कि बजट 2026-27 में कैंसर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी देश की हेल्थ पॉलिसी के केंद्र में रखा गया है.

किन दवाओं के दाम हुए कम?

1. Ribociclib

2. Abemaciclib

3. Talycabtagene autoleucel

4. Tremelimumab

5. Venetoclax

6. Ceritinib

7. Brigatinib

8. Darolutamide

9. Toripalimab

10. Serplulimab

11. Tislelizumab

12. Inotuzumab ozogamicin

13. Ponatinib

14. Ibrutinib

15. Dabrafenib

16. Trametinib

17. Ipilimumab

इन दवाओं के दाम कम होने के क्या हैं लाभ?

ये दवाएं एडवांस कैंसर के इलाज में व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती हैं और कई मामलों में मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होती हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि इन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने से सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि हेल्थकेयर की लागत कम करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है. हालांकि कैंसर का कुल इलाज अभी भी महंगा है, लेकिन इस फैसले को मरीजों के आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च को घटाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment