Automobile

BYD India ने बढ़ाई EVs की कीमतें! Atto 3 से Sealion 7 तक 1.10 लाख रुपये महंगी होंगी कारें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 14, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अगर आप BYD की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कंपनी 1 जुलाई 2026 से Atto 3, Seal, Sealion 7 और eMax 7 जैसी EVs की कीमतें बढ़ाने जा रही है. कुछ मॉडल्स 1.10 लाख रुपये तक महंगे हो सकते हैं. हालांकि, अभी भी ग्राहकों के पास पुरानी कीमत पर कार खरीदने का मौका है. जानिए पूरी डिटेल और कैसे बचा सकते हैं अतिरिक्त खर्च.

ख़बरें फटाफट

आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के बीच महंगी हो गई EV! इस कंपनी ने बढ़ाए दामZoom

BYD ने प्राइस हाइक की घोषणा की है.

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD इंडिया ने अपनी पैसेंजर इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. ये बदलाव 1 जुलाई 2026 से लागू होगा. कंपनी ने इस फैसले का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) में उतार-चढ़ाव को बताया है.

BYD के इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि ये प्राइस अपडेट विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव के कारण किया जा रहा है. इस बढ़ोतरी से कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स जैसे Atto 3, eMax 7, Seal और Sealion 7 की एक्स-शोरूम कीमतें प्रभावित होंगी. कुछ वेरिएंट्स की कीमत में अधिकतम 1.1 लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है.

इन ग्राहकों को प्राइस हाइक से छूट

ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये है कि मई और जून 2026 में बुकिंग करने वालों को मौजूदा कीमतों पर गाड़ी मिल सकेगी, बशर्ते 31 जुलाई 2026 तक डिलीवरी ले ली जाए. इसके बाद 1 जुलाई से की गई बुकिंग पर नई कीमतें लागू होंगी.

ये BYD की दूसरी बढ़ोतरी है. मई 2026 में ही कंपनी ने 3 प्रतिशत तक की कीमतें बढ़ाई थीं, जो मुख्य रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की तनावपूर्ण स्थिति से जुड़ी थी. BYD अभी भारत में सभी मॉडल्स को पूरी तरह आयातित रूप में बेच रही है. कंपनी के पास देशभर में 40 शहरों में 48 डीलरशिप हैं.

मॉडल-वाइज़ संभावित बढ़ोतरी

  • BYD Atto 3 (24.99-33.99 लाख रुपये): अधिकतम करीब 68,000 रुपये तक बढ़ोतरी
  • BYD eMax 7 (26.90-29.90 लाख रुपये): करीब 60,000 रुपये तक
  • BYD Seal (41-53.15 लाख रुपये): 1.06 लाख रुपये तक
  • BYD Sealion 7 (49.40-54.90 लाख रुपये): 1.10 लाख रुपये तक

क्यों बढ़ रही कीमत?

फॉरेक्स वोलेटिलिटी भारतीय EV बाजार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियां बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स आयात करती हैं. रुपया कमजोर होने से लागत बढ़ जाती है, जिसका बोझ अंततः ग्राहक पर पड़ता है. BYD द्वारा किए गए प्राइस हाइक से बचने के लिए ग्राहक जल्दी बुकिंग करके 1 जुलाई से पहले मौजूदा प्राइस पर ही डिलीवरी ले सकते हैं.

बाजार पर प्रभाव

BYD भारत में EV सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रही है. Atto 3 और Seal जैसी गाड़ियां पहले से ही प्रीमियम EV खरीदारों के बीच पॉपुलर हैं. कीमत बढ़ने से इनकी मांग पर थोड़ा असर पड़ सकता है. खासकर जब टाटा, एमजी और अन्य कंपनियां कंपीटीटिव प्राइस पर EV पेश कर रही हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।