Cancer March Horoscope 2026: कर्क मार्च मासिक राशिफल, लव लाइफ में मिलेगा धोखा या आगे बनेगी बात

aditisingh
3 Min Read


Cancer March horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,मार्च (March 2026) का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Cancer Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि फरवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. माह की शुरुआत से ही अपने समय और धन आदि का प्रबंधन करके चलें और फिजूलखर्ची करने से बचें। कर्क राशि के जातकों को मार्च के महीने में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा. इस माह उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपके धन, मान-सम्मान आदि को नुकसान पहुंचाने का हमेशा षडयंत्र रचते रहते हैं.

मार्च महीने की शुरुआत में खर्च की अधिकता रहेगी. इस दौरान आप सुख-सुविधा की चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. व्यवसाय की दृष्टि से माह के मध्य में आपको अनुकूलता रहेगी लेकिन बाकी समय आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है.

माह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की अपने उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है. नतीजतन वे अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना सकते हैं हालांकि भावनाओं में बहकर ऐसा फैसला लेने से बचें और किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें.

इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी. पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह माह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा. प्रेम संबंध सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ावें और किसी भी प्रकार के झूठे दिखावे से बचें.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.

March Festival 2026: मार्च में चैत्र नवरात्रि, राम नवमी कब ? पूरे महीने व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.