Makar February horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,फरवरी (February 2026) का महीना मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Makar Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि फरवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अत्यधिक उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. इस माह आपको कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. ऐसे में आपको अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा. फरवरी माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी.
इस दौरान आप सौभाग्य का साथ मिलने के कारण अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से मनचाहे तरीके से निबटाते हुए नजर आएंगे. कारोबार में भी आपको इस दौरान खासा लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी.
माह के तीसरे सप्ताह तक आपको अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के साथ आपके रोजी-रोजगार पर संकट भी आ सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मंदी से जूझना पड़ सकता है. इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी.
कारोबार में नुकसान से बचने और लाभ प्राप्ति के लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कागज संबंधी कार्य समय पर सही तरीके से पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. माह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है.
इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का विशेष प्रयास करना होगा. माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है. मेल-मिलाप में अड़चनें आ सकती हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी रह सकती है.
उपाय: शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन का दान करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

