Tech News

कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्ट होम डिवाइसेज आजकल लोगों की जरूरत बन चुके हैं. लोग अब अपने घर की सेफ्टी के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन जितनी ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी उतना ज्यादा ही साइबर अटैक का खतरा. अक्सर देखा गया है कि लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे हैक हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे पता लगाएं कि डिवाइस हैक हो चुका है.

कैमरा खुद-ब-खुद घूमे तो रहें सावधान

अगर आपका CCTV कैमरा PTZ यानी Pan-Tilt-Zoom मॉडल है और वह बिना किसी कमांड के खुद डॉयरेक्शन बदल रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें. खासकर तब, जब मोबाइल ऐप में किसी ने कैमरे के डॉयरेक्शन बदलने की परमिशन नहीं दी हो. इससे पता लगता है कि आपका सीसीटीवी कैमरा कोई और कंट्रोल कर रहा है. हालांकि, कुछ कैमरे ऑटो-ट्रैकिंग या प्रीसेट फीचर के कारण भी अपने आप घूमते हैं.

अनजान Login या Device को चेक करें

ज्यादातर स्मार्ट CCTV ऐप में ये देखने का ऑप्शन मिलता है कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगिन है. ऐप की Security, Account या Device Management सेटिंग में जाकर अनजान फोन, कंप्यूटर या दूसरे डिवाइस की जानकारी को चेक करना चाहिए. अगर आपको कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचानते नहीं हैं तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए और डिवाइस का पासवर्ड बदल देना चाहिए.

कैमरे की LED और आवाज पर दें ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ CCTV कैमरों में एक्टिविटी या रिकॉर्डिंग के दौरान LED लाइट जलती है. अगर कैमरे की लाइट नॉर्मल से अलग तरीके से बार-बार एक्टिव हो रही है तो इसको चेक करना चाहिए. इसी तरह, माइक्रोफोन वाले कैमरे में अजीब सी आवाज या स्पीकर से अचानक आवाज आने जैसी एक्टिविटी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

अचानक बढ़ जाए इंटरनेट डेटा तो हो जाएं सावधान

दरअसल, CCTV कैमरा लगातार वीडियो डेटा भेजता है जिसके लिए डिवाइस कुछ इंटरनेट डेटा का भी इस्तेमाल करता है. लेकिन अगर अचानक से इंटरनेट डेटा की खपत बढ़ जाए और आपको लगे की कैमरा कुछ अजीब एक्टिविटी करने लगा है तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत राउटर की Connected Devices और Data Usage डिटेल्स को चेक करें. अगर कोई अनजान डिवाइस नेटवर्क से कनेक्टेड है तो उसे तुरंत ब्लॉक करें.

पासवर्ड बदलना सबसे जरूरी कदम

अगर कैमरे के हैक होने का संदेह है तो सबसे पहले CCTV ऐप और उससे कनेक्टेड अकाउंट का मजबूत और अलग पासवर्ड बनाएं. जहां उपलब्ध हो, वहां Two-Factor Authentication यानी 2FA भी ऑन करें. कैमरे का डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

1 thought on “कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका”

Comments are closed.