ChatGPT Images 2.0: AI से बनेगी एकदम असली दिखने वालीं तस्वीरें, दमदार कैपेबिलिटी के साथ लॉन्च हुआ नया मॉडल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • OpenAI ने ChatGPT Image 2.0 मॉडल पेश किया है।
  • यह मॉडल टेक्स्ट को सटीक रूप से रेंडर कर सकता है।
  • Image 2.0 वेब को सर्च कर थिंकिंग कैपेबिलिटीज के साथ काम करेगा।
  • यह अंग्रेजी, हिंदी, जापानी सहित कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

ChatGPT Images 2.0: पिछले कुछ समय से एआई से इमेज बनाना एकदम आसान हो गया है. अब ऐसे एआई टूल्स मौजूद हैं, जो एकदम असली दिखने वाली तस्वीरें बना देते हैं. अब OpenAI ने इस काम को एक लेवल और ऊपर कर दिया है. यानी एआई से अब और भी शानदार तस्वीरें बन सकेंगी. इसके लिए कंपनी ने ChatGPT Image 2.0 मॉडल लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि यह एकदम सटीक और तुरंत यूज होने वाले विजुअल बना सकेगा. बता दें कि कुछ ही दिन पहले कंपनी ने वीडियो मॉडल सोरा को बंद किया था और अब इमेज बनाने के लिए नया मॉडल लेकर आई है.

ChatGPT Image 2.0 मॉडल में क्या खासियत?

नए मॉडल की खासियत बताते हुए कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि यह डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन फॉलो करने के अलावा ऑब्जेक्ट्स को सटीकता से रिलेट और इमेज में टेक्स्ट को रेंडर कर सकता है. यानी अब एआई इमेज में अजीब स्पेलिंग वाले टेक्स्ट दिखने से छुटकारा मिल सकता है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल ऐसी तस्वीरें बना सकता है, जो एआई जनरेटेड नहीं लगेगी. यह कंपोजिशन और विजुअल टेस्ट को भी सेंस कर सकता है और इससे किसी भी आस्पेक्ट रेशो में इमेज तैयार की जा सकती है.

ChatGPT Image 2.0 में मिलेगी थिंकिंग कैपेबिलिटी

OpenAI पिछले काफी समय से इस मॉडल की टेस्टिंग कर रही थी और अब इसे सभी ChatGPT और Codex यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है. यह कंपनी का पहला ऐसा इमेज मॉडल है, जो थिंकिंग कैपेबिलिटीज के साथ लॉन्च हुआ है. जब यूजर्स ChatGPT में थिंकिंग या प्रो मोड सेलेक्ट करेंगे तो Image 2.0 रियल-टाइम इंफोर्मेशन के लिए वेब को सर्च कर सकता है. साथ ही यह एक प्रॉम्प्ट से कई इमेज क्रिएट करने और खुद के आउटपुट को डबल-चेक करेगा. नए मॉडल के साथ यूजर मूवी पोस्टर, मिडसेंचुरी पेस्टल कॉमिक्स समेत अलग-अलग स्टाइल में इमेज क्रिएट कर पाएंगे.

कई लैंग्वेज को करता है सपोर्ट

एआई जनरेटेड कंटेट में टेक्स्ट की बड़ी समस्या रही है. एआई टूल्स एकदम परफेक्ट इमेज बना सकते हैं, लेकिन टेक्स्ट को लेकर स्ट्रगल करते रहे हैं. OpenAI ने दावा किया है कि उसके नए मॉडल में टेक्स्ट को रेंडर किया जा सकता है. यह इंग्लिश के अलावा जापानी, कोरियाई, हिंदी, चाइनीज और बंगाली में लिखे टेक्स्ट को रेंडर कर सकता है. यानी यूजर चाहे तो एआई जनरेटेड इमेजेज पर इंग्लिश के अलावा दूसरी भाषाओं में भी टेक्स्ट लिख पाएगा. 

ये भी पढ़ें-

तौबा-तौबा! ChatGPT से गलती से भी न पूछें ऐसे सवाल, जवाब की जगह मिल सकती हैं मुश्किलें



Source link