चौहान गुट ने जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सतीश कुमार

रायबरेली ! ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट जहां एक ओर व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है तो वहीं गरीब, मजदूर, किसान के लिए भी संघर्ष करने में जिले का अग्रणी व्यापार मंडल है। आपको बता दें कि ये जिले में लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने वाला इकलौता व्यापार मंडल है जो बिना किसी भेदभाव के लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करवाता चला आ रहा है जो आगे भी निरंतर चलता रहेगा।

इसी कड़ी में गुरुवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मो0 उमर ने बताया कि बीते दिनांक 12 सितंबर 2025 को राजकुमार यादव और राम अभिलाख दरियापुर मेले में से घर वापस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसके चलते दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों के प्राइवेट असिस्टेंट द्वारा इलाज के लिए 20 हजार रुपए और ऑपरेशन में लगने वाले सामान के लिए 25 हजार की मांग की गई।

जिसकी जानकारी पाते ही प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने तत्काल जिला अस्पताल जाकर पूरी जानकारी की और आश्वासन दिया कि चौहान गुट के होते हुए गरीब किसान का इलाज में एक रुपया भी नहीं लगेगा। अगले दिन सुबह सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के प्रांगण में धरने पर बैठ गए और जिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर आलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर ज्ञापन सौंपा गया। श्री चौहान ने कहा कि तत्काल भर्ती मरीजों का निःशुल्क इलाज करवाया जाए। डॉक्टरों के प्राइवेट लोगों और ड्राइवरों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया जाए।

क्योंकि इन्हीं लोगों के द्वारा बिचौलिया का रोल अदा करके गरीबों से अवैध वसूली की जाती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो चौहान गुट आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, अमित फौजी, गुड्डू, जगन्नाथ शुक्ल, आलोक सिंह, अयोध्या प्रसाद, शिव कुमार मौर्य, जागेश्वर यादव, अश्विनी त्रिवेदी, चित्रेश सिंह, अमरजीत साहू, लवकुश प्रजापति, सचिन पटेल, हरिशरण मौर्य, भगवानदीन, सुखलाल मौर्य, लोकनाथ शुक्ल, शिवम सोनी, रामु पाल, राजेश कुमार सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *